Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सियासत

जापान के बाद एटम बम का इस्तेमाल कहीं होने की आशंका है तो वह दक्षिण एशिया ही है!

नदीम अख्तर-

कल रात हमारे यहां टोटल ब्लैक आउट रहा। हम जिधर रहते हैं, उससे कुछ किलोमीटर के दृश्य। युद्ध के दृश्य। सोशल मीडिया पर जंग की वकालत बहुत आसान है। और अंधेरे में बैठकर किसी अनहोनी के बारे में सोचना बहुत मुश्किल।

इधर की पीढ़ियों ने जंग देखी नहीं है। वे फिल्मों के नकली दृश्य को जंग समझते हैं। अच्छा है, जंग शुरू हो गई है। चुल्ल बहुतों को है। इधर भी और उधर भी। गर्मी झड़नी चाहिए। पता चलना चाहिए कि जंग कैसी होती है। इसमें सिर्फ सैनिक नहीं मारे जाते। आम नागरिकों के ऊपर भी मौत बरसती है।

नागरिकों के लिए बंकर तो हम लोगों ने बनाए नहीं हैं। ना इधर वालों ने और ना पाकिस्तानियों ने। स्विट्जरलैंड में तो पूरी आबादी के लिए बंकर हैं। पर वे लोग जंग की बात नहीं करते। हम लोग करते हैं। आइए, जंग-जंग खेलते हैं। अगर जंग बढ़ी, तो जो बच गया, उसकी किस्मत।

एक बात और। पूरी दुनिया को मालूम है कि जापान के हिरोशिमा के बाद एटम बम का इस्तेमाल अगर कहीं होने की आशंका है, तो वह दक्षिण एशिया ही है। यानि हमारे जैसे वीर लोग ही ये कारनामा कर सकते हैं। आपको नहीं मालूम है तो आप बहुत भोले हैं।

वाट्सअप यूनिवर्सिटी पर जंग नहीं होती। असल में होती है। जंग मुबारक।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन