कन्हैया शुक्ला-
अब राजनीति का तिलक अभद्र भाषा से होता है.. जो जितना छिछोरा – गालीबाज वो उतना बड़ा नेता। पहले राजनीति साफ़-सुथरी छवि के रूप में जानी जाती थी अब ये गाली-गलौच पर उतर आई है।
राजनीति में अब गटर में उतर कर एक-दूसरे का DNA टेस्ट होता है कि कौन कितना गंदा बोल सकता है.. शायद भाषा से ही DNA अब पता चल जाता है कि कौन कितना छिछोरा है..!
उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम और स्वास्थ्य मंत्री बृजेश पाठक ने समाजवादी पार्टी के नेता रामगोपाल यादव के ब्यान पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा था कि इनके DNA में गुंडई है.. इसके ज़बाब में समाजवादी पार्टी के मीडिया सेल ने जिस भाषा का प्रयोग किया है शायद ही अभी तक किसी डिप्टी CM के लिए किसी राजनैतिक दल के सोशल मीडिया गालीबाजों ने बोला होगा..!
समाजवादी पार्टी का मीडिया सेल तो बृजेश पाठक का DNA जांच करने के लिए सोनागाछी और GB रोड पहुंच गया.. की ये किसी रेगुलर कस्टमर का DNA होगा..? छी ऐसे शब्दों से जनता के बीच क्या मैसेज जाता है.. क्या सिर्फ़ सत्ता पाने और सस्ती लोकप्रियता के लिए ये सब करना ज़रूरी है..? इससे गन्दा और क्या बोल जा सकता है..!

सवाल है कि इस तरह की भाषा से क्या समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव सहमत है..? क्या धरतीपुत्र कहलाने वाले नेता जी की पार्टी में इस तरह की भाषा का स्वागत तालियों से किया जाता है..? कल को इनके पार्टी के शीर्ष नेताओं के लिए इस तरह की भाषा का प्रयोग कोई करे तो क्या उसको ये स्वीकार कर लेंगे ..? क्या सभी राजनीतिक पार्टियों के लिए भाषा की मर्यादा नहीं होनी चाहिए..?
राजनीति में एक दूसरे के ऊपर कीचड़ उछाला जाता है पर अब तो लोग एक दूसरे के गिराने के लिए खुद गंदी नाली में गिरते जा रहे हैं ..! देखिये ..राजनीति में अब गालीबाजों का युग आ गया है ..!!
UP डिप्टी CM बृजेश पाठक पर समाजवादी पार्टी मीडिया सेल की अभद्र टिप्पणी मामले में हजरतगंज थाने में मुक़दमा FIR दर्ज!



सपा मुखिया अखिलेश यादव क्या कह रहे हैं, पढ़िए-
बृजेश पाठक जी, आप अपनी टिप्पणी के लिए अपने अंदर बैठे हुए उस अच्छे इंसान से क्षमा माँगेंगे, जो पहले ऐसा न था!
अखिलेश यादव-
हमने उप्र के उप मुख्यमंत्री जी की टिप्पणी का संज्ञान लेते हुए, पार्टी स्तर पर उन लोगों को समझाने की बात कही है जो समाजवादियों के डीएनए पर दी गयी आपकी ‘अति अशोभनीय टिप्पणी’ से आहत होकर अपना आपा खो बैठे। आइंदा ऐसा न हो, हमने उनसे तो ये आश्वासन ले लिया है लेकिन आपसे भी यही आशा है कि आप जिस तरह की बयानबाज़ी निंरतर करते आये हैं उस पर भी विराम लगेगा। आप जिस स्तर के बयान देते हैं वो भले आपको अपने व्यक्तिगत स्तर पर उचित लगते हों लेकिन आपके पद की मर्यादा और शालीनता के पैमाने पर किसी भी तरह उचित नहीं ठहाराये जा सकते हैं ।
एक स्वास्थ्य मंत्री के रूप में आपसे ये अपेक्षा तो है ही कि आप ये समझते होंगे कि किसी के व्यक्तिगत ‘डीएनए’ पर भद्दी बात करना दरअसल किसी व्यक्ति नहीं वरन् युगों-युगों तक पीछे जाकर उसके मूलवंश और मूल उद्गम पर आरोप लगाना है। जैसा कि सब जानते हैं कि हम यदुवंशी हैं और यदुवंश का संबंध भगवान श्रीकृष्ण से है अतः ऐसे में आपके द्वारा हमारे डीएनए पर किया गया प्रहार धार्मिक रूप से भी हमें आहत करता है। हम जानते हैं कि आपका धर्म-प्रधान व्यक्तिक्त ऐसा नहीं है कि वो भगवान श्रीकृष्ण के प्रति ऐसी दुर्भावनापूर्ण टिप्पणी कर सकता है परंतु एक सामान्य भोला व्यक्ति जो भगवान श्रीकृष्ण ही नहीं बल्कि किसी भी भगवान में विश्वास करता है वो आपकी टिप्पणी को अन्यथा भी ले सकता है। ऐसे में आपसे आग्रह है कि राजनीति करते-करते न अपनी नैतिकता भूलिए और न ही धर्म जैसी संवेदनशील भावना को जाने-अंजाने में ठेस पहुंचाइए।
आशा है आप अपनी टिप्पणी के लिए अपने अंदर बैठे हुए उस अच्छे इंसान से क्षमा माँगेंगे, जो पहले ऐसा न था। आप यदि एकांत में बैठकर अपने विगत वर्षों के व्यवहार, विचार और व्यक्तित्व का निष्पक्ष अवलोकन-आलोचन करेंगे तो पाएंगे कि मूल रूप से आपके विचारों में पहले कभी भी ऐसा विचलन न था, न ही आपकी राजनीतिक आकांक्षाएं ऐसी थीं कि आप व्यक्तिगत स्तर पर आदर्श को भूल जाएं और अपना शाब्दिक संतुलन खो बैठें। आशा है इस बात को यहीं ख़त्म समझा जाएगा और राजनीति की शुचिता को बचाए-बनाए रखने के लिए आप नकारात्मक राजनीति की संगत से यथोचित दूरी बनाकर अपने विवेक और विचार को पुनः सही दिशा की ओर मोड़ेंगे। एक जनसेवक होने के नाते हम सबके पास जनसेवा के लिए वैसे भी समय हमेशा कम रहता है, ऐसे में व्यर्थ के विषयों में न उलझकर हमें सकारात्मक राजनीति के उद्देश्यों पर अडिग रहकर आगे बढ़ते रहना चाहिए।
शुभेच्छा!



Faisal Khan
May 18, 2025 at 10:53 am
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने नेहरू इंदिरा मनमोहन सिंह सोनिया गांधी शशि थरूर के लिये कौन कौनसे शब्द इस्तेमाल किये हैं वो शायद भूल गए आप??उपमुख्यमंत्री दिन रात सपा के डीएनए पर सवाल करते हैं तो उन्होंने भी कर दिया पलट कर,
हमाम में सब नंगे ही तो हैं जनाब