Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

टीवी

सुभाष चंद्रा बन गए क्रांतिकारी, टीआरपी की साकानाका, बार्क को भों भों!

डॉ.सुभाष चंद्रा का फैसला, ZEE NEWS चैनल्स को टीआरपी रेस से दूर करेंगे… BARC से अपने चैनलों को हटाने का फैसला…

सुभाष चंद्रा को अब समझ आया है कि BARC की रेटिंग्स भी है एक भूल भुलैया… NDTV ने भी इस वर्ष मार्च में BARC रेटिंग से खुद को कर लिया था अलग…

ज्ञात हो… चार दिन पहले ही सूचना प्रसारण मंत्रालय ने दिया था आदेश… इसके तहत Zee मीडिया के 10 चैनलों को डीडी फ्री-डिश पर दिखाने की मौजूदा व्यवस्था पर लगाई थी रोक…

इस बैकग्राउंड में ZEE नेटवर्क चेयरमैन डॉ. सुभाष चंद्रा ने आज लिया बड़ा फैसला और ZEE NEWS ग्रुप के चैनल्स को BARC रेटिंग का मोहताज नहीं बनाए रखने का किया फैसला..

इन न्यूज चैनल्स में ZEE ग्रुप का चैनल ZEE NEWS भी शामिल… ZEE NEWS के इस फैसले की आज मीडिया जगत में हो रही चर्चा… कुछ लोग कह रहे कि जब नहीं था पिछवाड़े में गूदा तो लंका में क्यों कूदा!

जब तक केंद्र सरकार ने सुभाष चंद्रा को सांसद बनाए रखा, चैनलों को एक ही सैटेलाइट पर डबल अपलिंकिंग दी, और इस फ़र्ज़ीवाड़े से रीजनल चैनल नम्बर वन आते रहे, तब चंद्रा जी को कोई दिक़्क़त न थी। अब जब उनका राशन पानी सरकार ने बंद करा दिया, सांसदी छीन ली, चैनलों को सैटेलाइट अपलिंकिंग में बंदरबाँट के स्तर पर औक़ात में ला दिया तो चिंतक चंद्रा बन गया शहीद, लगा दिखाने फ़र्ज़ी क्रांतिकारिता!

अब ये भी चर्चा है कि सूचना प्रसारण मंत्रालय के आदेश को ZEE मीडिया चुनौती देगा हाईकोर्ट में। लो कल्ल लो बात!

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन