Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

डॉ सुभाष चंद्रा ने दी जगदीश चंद्रा को भावभीनी विदाई, अब पुरुषोत्तम वैष्णव देखेंगे काम

https://www.bhadas4media.com/wp-content/uploads/2016/10/images_0a_00000jc.jpg

Zee ग्रुप से इस्तीफा देने वाले Zee मीडिया के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर जगदीश चंद्रा के सम्मान में कंपनी के चेयरमैन डॉ सुभाष चंद्रा ने शुक्रवार की देर रात दिल्ली स्थित अपने निवास पर एक डिनर का आयोजन किया जिसमें Zee मीडिया की पूरी टॉप लीडरशिप वहां मौजूद रही।

मौजूद लोगों में Zee News के CEO राजीव सिंह, unimedia के CEO आशीष सहगल, CFO सुमित कपूर, पुरुषोत्तम वैष्णव, Zee Hindustan के एडिटर ब्रजेश कुमार सिंह, मार्केटिंग हेड मेहराज दुबे, Zee बिज़नेस के अनिल सिंचवी और मिहिर भट्ट शामिल हैं। डॉ सुभाष चंद्रा ने एक बुके दे कर और शॉल उढ़ा कर जगदीश चंद्रा को उनकी उत्कृष्ट सेवाओं के लिए सम्मानित किया।

गौरतलब है कि 8 साल तक ETV में CEO के पद पर रहने के बाद जगदीश चंद्रा ने लगभग 15 माह पहले Zee मीडिया में एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर और CEO का पद संभाला था। अभी कुछ दिन पहले 13 अप्रैल को जयपुर में खुद का चैनल शुरू करने के लिए जगदीश चंद्रा ने Zee मीडिया ग्रुप से अपना इस्तीफा दे दिया था। अब ज़ी ग्रुप में जगदीश चंद्रा के काम को पुरुषोत्तम वैष्णव संभाल रहे हैं।

Local News Community
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन