Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आयोजन

सहारा के दो हजार निवेशकों ने एकत्र होकर मोदी को पोस्टकार्ड भेजा, देखें तस्वीर

सीतापुर। लालबाग शहीद पार्क में उत्पीड़ित सहारा निवेशकों की एक बैठक सहारा संघर्ष समिति सीतापुर के संयोजन में हुई। इसमें लगभग 2000 सहारा पीड़ित जमाकर्ता व कार्यकर्ताओं शामिल हुए।

बैठक में तय किया गया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र दामोदरदास मोदी को सम्बोधित डाक पोस्ट कार्ड सभी पीड़ित निवेशक भेजेंगे। इस पोस्टकार्ड में अपनी पीड़ा लिखते हुए भुगतान की मांग करेंगे। पोस्ट कार्ड के माध्यम से सभी जमाकर्ताओं ने सहारा द्वारा भुगतान न किए जाने से हो रही परेशान का वर्णन किया।

अपनी भाषा में अपनी पीड़ा व अपने परिवार की दुर्दशा का जिक्र करते हुए इसके लिए सुब्रत राय सहारा को दोषी ठहराते हुए प्रधानमंत्री से कार्रवाई करने की मांग की। सुब्रत राय की कम्पनियों से निवेशकों के पैसे दिलाने की मांग की गई।

संघर्ष समिति सीतापुर की मीटिंग में निवेशकों ने अपना रोष व्यक्त करते हुए सुब्रत राय सहारा के खिलाफ नारेबाजी की। सुब्रत राय सहारा होश में आओ, निवेशकों को भुगतान वापस कराओ, धोखेबाजी बन्द करो, सेबी सुप्रीम कोर्ट की आड़ लेना बन्द करो, हमारा पैसा वापस करो…आदि नारे लगाए गए। इस मौके पर वक्ताओं ने सरकार व विपक्ष को निशाने पर लिया।

प्रमुख समाजसेवी, एडवोकेट व पूर्व नगर पालिका परिषद सीतापुर के अध्यक्ष आशीष मिश्रा व अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल अध्यक्ष भगवती प्रसाद गुप्ता द्वारा निवेशकों को सहयोग प्रदान किया गया। संघर्ष समिति सीतापुर में प्रमुख रूप से नवल किशोर मिश्रा, रीतेश गुप्ता, सुरेश यादव, विवेक मिश्रा, सुनील अवस्थी, के डी बाजपेई, महेश शर्मा, फ़ूल सिंह, विमल त्रिपाठी, सन्तोष कुमार एडवोकेट लखीमपुर, कृष्ण कुमार, माता प्रसाद, सन्तराम, बबिता श्रीवास्तव, मुशीर अहमद, तरन्नुम, अकीला बानो, रूपेश गुप्ता, गुड्डू विश्वकर्मा, समय बहादुर विश्वकर्मा आदि काफी संख्या में महिलाएं पुरुषों ने भाग लिया तथा आगे की रणनीति बनाई गई है।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन