Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

सूर्या समाचार से सुधीर सुधाकर हटे, राष्ट्रीय सहारा में विनय गप्ता को प्रमोशन

दो खबरें हैं. एक नोएडा से और दूसरी कानपुर से. नोएडा स्थित सूर्या समाचार न्यूज चैनल के इनपुट हेड सुधीर सुधाकर ने चैनल से इस्तीफा दे दिया है. सुधीर सुधाकर ने जो एक्जिट नोट लिखा है, उसमें उन्होंने खुद इस्तीफा देने की बात कही है और कारण पुत्र-पुत्री के विवाह जैसे महत्वपूर्ण दायित्व को निभाना बताया है.

अंदरुनी सूत्रों का कहना है कि सुधीर सुधाकर सूर्या समाचार में नौकरी करने की अवधि के हिसाब से बाकी लोगों के मुकाबले काफी समय तक काम किए और वे प्रबंधन के निशाने पर थे. इस कारण उन्होंने स्मूथ एक्जिट का रास्ता अपनाया. पढ़ें सुधीर सुधाकर का इस्तीफानामा….

यह सूचित करते हुए मुझे अच्छा नही लग रहा कि सूर्या समाचार का मेरा सफर आज से खत्म हो गया। पुत्र-पुत्री के विवाह जैसे महत्वपूर्ण दायित्व के सफलता पूर्वक निर्वहन के लिए मुझे दो-तीन महीने परिवार को पूरा समय देना जरूरी है।… और मेरी फितरत रही है कि मैं पूरे समर्पण भाव से एक समय एक ही काम कर पाता हूँ। मुझे सालों से जानने वाले दोस्त यह जानते हैं। मैं खुद को भाग्यशाली मानता हूँ कि मुझे आप सब जैसे योग्य, कर्मनिष्ठ और ईमानदार सहयोगी-सहकर्मी मिले।…और मुझे यकीन है कि आगे भी आप उसी निष्ठा से कार्य करते हुए पत्रकारिता धर्म का निर्वाह करेंगे। कई बार पेशागत दवाब के चलते सम्भवतः मेरे कटु वचन से आप आहत हुए होंगे, इसे बड़े भाई समझकर माफ कर देना। आपलोगों में से कुछ साथी पहले से चिर परिचित सहकर्मी रहे हैं, लेकिन कभी ऐसा नही लगा कि नए जुड़े साथी भी सालों से जाने-पहचाने न हों। आप सबने जो सम्मान और प्यार दिया यही मेरी पूंजी है। ईश्वर ने चाहा तो फिर कभी किसी सफर में हम मिलेंगे।

उधर, कानपुर से खबर है कि राष्ट्रीय सहारा अखबार के वरिष्ठ पत्रकार विनय गुप्ता को प्रमोट कर दिया गया है. वे अभी तक चीफ रिपोर्टर हुआ करते थे. उन्हें अब डिप्टी न्यूज एडिटर बना दिया गया है. विनय गुप्ता मेहनती पत्रकार माने जाते हैं और उन्हें राष्ट्रीय सहारा में लंबे समय तक कठिन मेहनत करने के बाद प्रमोशन मिला है. विनय गुप्ता कानपुर में नौ साल तक अमर उजाला में कार्यरत रहे. आठ साल तक दैनिक जागरण के लिए काम किया. वे ग्यारह साल से राष्ट्रीय सहारा अखबार में हैं.

Local News Community
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन