Connect with us

Hi, what are you looking for?

आवाजाही

एबीपी नेटवर्क के सीईओ सुमांता दत्ता ने क्या समूह छोड़ दिया है?

खबर है कि एबीपी नेटवर्क के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) सुमांता दत्ता ने मात्र एक वर्ष के कार्यकाल के बाद कंपनी से विदाई ले ली है। दत्ता का कार्यकाल अपेक्षाकृत शांत और बिना किसी बड़े प्रभाव के रहा, ऐसे में नेटवर्क पर उनकी नेतृत्व क्षमता की ठोस छाप स्पष्ट रूप से दिखाई नहीं देती।

हालांकि, यह खबर सही नहीं है। कुछ वेबसाइटों में इस तरह की अटकलें छपने के बाद समूह को बयान जारी करना पड़ा। एबीपी के डायरेक्टर ध्रुब मुखर्जी ने एक इंटरनेल मेल जारी कर इस खबर को पूरी तरह गलत बताया है। उन्होंने कहा कि सुमांता अभी भी नेटवर्क के साथ जुड़े हुए हैं।

बता दें कि 25 नवंबर 2024 को दत्ता ने बतौर सीईओ एबीपी नेटवर्क ज्वाइन किया था। उन्हें मीडिया इंडस्ट्री में काम करने का 30 वर्षों से अधिक का अनुभव है.

नई जिम्मेदारी में सुमांता का लक्ष्य कंपनी को प्रौद्योगिकी और कंटेंट के क्षेत्र में आगे ले जाने की है.

मुंबई के कैथेड्रल एंड जॉन कॉनन से शुरूआती पढ़ाई करने वाले दत्ता अमेरिका के फ्रैंकलिन मार्शल कॉलेज से स्नातक और रटगर्स विश्वविद्यालय, न्यू जर्सी से एमबीए डिग्री होल्डर हैं. एबीपी ज्वाइन करने से पहले वह ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी प्रेस में बतौर एमडी कार्यरत थे.

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन