Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

ZEE MEDIA को अलविदा कह सुमित कुमार भारत24 में बने लीगल एडिटर

सुमित कुमार ने Zee Media को अलविदा कह दिया है. ज़ी में सुमित कुमार Senior Special Correspondent थे. सुमित कुमार Zee Media में करीब साढ़े 5 साल तक जुड़े रहे.वो जी मीडिया से साल 2017 में जुड़े थे जब ज़ी हिंदुस्तान चैंनल लाँच हुआ था.

सुमित कुमार ने अपनी नई पारी भारत24 न्यूज चैनल से शुरु की है. यहां उन्हें बड़ी जिम्मेदारी दी गई है, उन्हें चैंनल में लीगर एडिटर बनाया गया है.

सुमित कुमार के जाने से ज़ी हिंदुस्तान को झटका लगा है क्योंकि सुमित Zee के लिए लीगल बीट के अलावा SIT हेड की भूमिका में भी थे. उन्होंने पिछले एक साल में करीब 13 स्टिंग ऑपरेशन किए.

सुमित ने अपने करियर की शुरुआत Zee News पटना से की थी. 2012 में ETV से जुड़े और सुप्रीम कोर्ट बीट देखना शुरू किया. सुमित को लीगल बीट में एक दशक से भी अधिक समय का अनुभव है. सुमित को लीगल फ़ील्ड में महारथ हासिल है, क्योंकि हाल ही में NDLA की ओर से लीगल क्षेत्र में उन्हें “Justice Media Award 2022” से नवाजा गया था.

सुमित का ब्रॉडकास्ट मीडिया में 13 वर्षों से ज्यादा का अनुभव है. जिसमें वो बड़े संस्थानों में अहम पदों पर रह चुके हैं. ईटीवी नेटवर्क/न्यूज 18, ज़ी मीडिया में काम कर चुके सुमित की लीगल बीट में काफी अच्छी पकड़ है. सुमित Zee से पहले ETV-New18 में Assistant Chief Reporter के तौर पर कार्य कर रहे थे.

सुमित मूलरुप से बिहार के छपरा के रहने वाले हैं. उन्होंने बेसिक शिक्षा वहीं से पूरी की, फिर पत्रकारिता की पढ़ाई के लिए नोएडा की तरफ रुख किया. उन्होंने पत्रकारिता में मास्टर MCU यूनिवर्सिटी से किया था.

Local News Community
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन