Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

लोकमत समाचार में सुरेंद्र गायकी ने संभाला नांदेड़ का कार्यभार

नांदेड़/ औरंगाबाद । लोकमत समाचार, औरंगाबाद के चीफ सब एडीटर सुरेंद्र गायकी ने स्थानांतरण के पश्चात हाल ही में नांदेड़ कार्यालय में अपना नया पदभार संभाला है. वह डिप्टी न्यूज एडीटर के तौर पर पदोन्नत कर भेजे गए हैं.

सुरेंद्र गायकी, लोकमत समाचार के नांदेड़ डिविजन के HOD बनाए गए हैं. उन्हें नांदेड़ के अलावा पड़ोसी हिंगोली व परभणी जिले का भी प्रभारी बनाया गया है.

सुरेंद्र गायकी ने लोकमत समाचार, औरंगाबाद को साल 2007 में ज्वाइन किया था. इससे पहले वह करीब आठ साल अमरावती में एक सांध्य अखबार में मुख्य उप संपादक के तौर पर पदस्थ थे.

वे एक स्तंभकार, कवि और रंगकर्मी रूप में भी वह पहचाने जाते हैं. भोपाल में एमकाम तक शिक्षा हासिल करने के पश्चात सुरेंद्र गायकी ने वर्ष 1999 में महाराष्ट्र में प्रवेश किया. यहां नागपुर में एक वर्ष वह युगधर्म में उप संपादक के तौर पर रहे.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन