Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सुख-दुख

पुत्र के विवाह से पहले वरिष्ठ पत्रकार सुरेन्द्र श्रीवास्तव का सड़क हादसे में निधन!

उपेंद्र कुमार-

महराजगंज : जिले के पत्रकारिता जगत से एक बेहद दुखद समाचार सामने आया है। राष्ट्रीय सहारा के घुघली प्रतिनिधि और वरिष्ठ पत्रकार सुरेन्द्र प्रसाद श्रीवास्तव का रविवार को एक सड़क हादसे में असमय निधन हो गया। उनके निधन की खबर से घुघली सहित पूरे जिले में शोक की लहर दौड़ गई है।

सुरेंद्र प्रसाद श्रीवास्तव

जानकारी के अनुसार, रविवार की शाम वे मोटरसाइकिल से किसी कार्यवश निकले थे। इसी दौरान घुघली क्षेत्र में उनकी बाइक की एक अन्य बाइक से भिड़ंत हो गई। हादसे में वे गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने तुरंत उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उनकी नाजुक हालत को देखते हुए बीआरडी मेडिकल कॉलेज, गोरखपुर रेफर कर दिया। दुर्भाग्यवश, उपचार के दौरान देर रात उन्होंने अंतिम सांस ली।

सुरेन्द्र प्रसाद श्रीवास्तव, जनपद के वरिष्ठ पत्रकारों में गिने जाते थे। उन्होंने लंबे समय तक ईमानदारी और निष्ठा के साथ पत्रकारिता की। उनकी लेखनी हमेशा आम जन की आवाज़ बनी रही। वे स्वर्गीय राजेंद्र प्रसाद श्रीवास्तव (पूर्व जिला प्रभारी, राष्ट्रीय सहारा) के छोटे भाई थे। पारिवारिक सूत्रों के अनुसार, आगामी 1 दिसंबर को उनके इकलौते पुत्र का तिलक और 5 दिसंबर को विवाह तय था। घर में चल रही खुशियों की तैयारियां पल भर में मातम में बदल गईं।

उनके निधन की सूचना मिलते ही जिले के पत्रकार, जनप्रतिनिधि, अधिकारी और शुभचिंतक शोकाकुल हो उठे। सभी ने गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और शोक संतप्त परिवार को इस असहनीय दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।

वरिष्ठ पत्रकार “उपेंद्र कुमार” ने कहा कि सुरेन्द्र प्रसाद श्रीवास्तव जी अत्यंत सज्जन, सहृदय और ईमानदार पत्रकार थे। उन्होंने हमेशा समाज और सच्चाई के पक्ष में कलम चलाई। उनका निधन पत्रकारिता जगत के लिए अपूरणीय क्षति है। उनकी कमी लंबे समय तक महसूस की जाएगी।

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन