Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

छत्तीसगढ़

पत्रकार मुकेश चंद्राकर के हत्यारे अरबपति ठेकेदार सुरेश चंद्राकर की कई कांग्रेसियों के साथ फोटो वायरल!

शुभम शुक्ला-

ही है सुरेश चंद्राकर। जिसके सेप्टिक टैंक से मुकेश चंद्राकर की लाश बरामद हुई है। ये आपको कहीं से शोषित-पीड़ित दिख रहा है?

यह अपनी बीवी को हेलीकॉप्टर से लाया। यह करोड़पति कैसे बना? इसले किस भ्रष्टाचार को उजागर कर रहे थे मुकेश चंद्राकर? ED को इसके संपत्ति की जांच भी करनी चहिए।

ये वही सुरेश चंद्राकर है जिसके सेप्टिक टैंक से पत्रकार “मुकेश चंद्रकार” की लाश बरामद हुई है। मुकेश चंद्राकर 1 जनवरी से लापता थे।

1 जनवरी को ही सुरेश चंद्राकर का दैनिक भास्कर में एक पन्ने का ज्ञान छापा। ये विज्ञापन था या फिर इस करोड़पति भ्रष्टाचारी समाजसेवी सुरेश चंद्राकर की महिमामंडन? इस लेख में ये अरबपति बहुत बड़ा ज्ञानी बना हुआ है।

सुरेश चंद्राकर की कांग्रेस के कई नेताओं के साथ फोटो वायरल है। इसकी पहुंच ऊपर तक है। मुकेश को न्याय मिल पाएगा क्या? छत्तीसगढ़ के बस्तर का यह वीभत्स मामला है।


सौमित्र रॉय-

बेहद गरीब परिवार में पैदा हुआ सुरेश चंद्राकर बस्तर के माओवादी इलाकों में सरकारी ठेका लेकर अमीर बन गया। कांग्रेस ने उसे पार्टी की अनुसूचित जाति इकाई का उपाध्यक्ष बनाया। कांग्रेस को पैसा चाहिए। चुनाव हारने के लिए। दलाली का। हत्यारों का। ये कड़वी सच्चाई है। पत्रकार मुकेश चंद्राकर ने अपनी जान देकर इस सच्चाई को उजागर किया है। अब राहुल गांधी कुछ बोलकर दिखाएं।

तस्वीर साभार बीबीसी

मुकेश चंद्राकर ने जिस ठेकेदार के 120 करोड़ के घपले को उजागर किया, वह कांग्रेस पार्टी का फंड मैनेजर बताया जाता है।

यह सभी जानते हैं कि कांग्रेस के लोग जमीन पर नहीं दिखते। वे मंत्री, अफसरों के दफ्तर, बंगलों में ज्यादा दिखते हैं।

सत्ता के गलियारों में खूब पैसा बंटता है। पैसा, दौलत, रसूख, मर्सिडीज गाड़ी, बंगला।

कांग्रेस को चुनाव लड़ने के लिए पैसा चाहिए। पैसा सुरेश चंद्राकर जैसे ठेकेदारों से ही मिलेगा। घोटालों का माल।

फिर इसके लिए मुकेश चंद्राकर जैसे किसी पत्रकार का खून भी क्यों न करना पड़े।

कांग्रेस के प्रमुख राहुल गांधी इस हत्या पर क्या बोलेंगे? या हसदेव को अदानी को बेचने पर साधे मौन को फिर धारण कर लेंगे?

राहुल को घेरे कांग्रेस पार्टी के तमाम घमंडी पदाधिकारियों, प्रवक्ताओं के मुंह में भी क्या दही जम जाएगा?

सत्ता के गले मिलकर चलना, पार्टी के लिए थोड़ा और अपने लिए खूब सारी दौलत जुगाड़ने का फितूर लगातार हार का कारण बन चुका है।

मुकेश के बलिदान से कांग्रेस सबक सीखे या नहीं, लेकिन उसकी चुप्पी से नवी मुंबई बिक चुकी है।

नवी मुंबई के नए एयरपोर्ट से सटी 5286 एकड़ की 53000 करोड़ की जमीन मुकेश अंबानी को 2200 करोड़ में बेच दी गई है।

गोदी चैनलों पर चिल्लाने और 2 रुपए के ट्रॉल्स से नरेटिव सेट करने की कांग्रेस की कोशिश तब तक सफल नहीं होगी, जब तक कथनी और करनी में फासला बना है। भारत का दुर्भाग्य खत्म नहीं होने वाला है।

दैनिक भास्कर में हत्यारे का महिमामंडन पढ़ें…

पत्रकार मुकेश चंद्राकर के खूनी ठेकेदार सुरेश चंद्राकर को दैनिक भास्कर ने फुल पेज विज्ञापन में ‘बस्तर का हीरो’ बताया!

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन