Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

उत्तर प्रदेश

स्वप्ना रॉय ने छोड़ा सहारा शहर, निजी सामान निकालने में करनी पड़ी लंबी जद्दोजहद!

लखनऊ के गोमतीनगर स्थित 170 एकड़ के सहारा शहर को नगर निगम द्वारा कब्जे में लिए जाने के बाद शनिवार को सहाराश्री सुब्रत रॉय की पत्नी सपना रॉय को अपने घर से निजी सामान निकालने के लिए लंबी जद्दोजहद करनी पड़ी। अधिकारियों की अनदेखी, नोकझोंक और सिफारिशों के बाद उन्हें सीमित समय के लिए सामान निकालने की अनुमति मिल सकी।

क्या है पूरा मामला?

नगर निगम ने अक्टूबर में सहारा शहर को अपने नियंत्रण में ले लिया था। बताया गया कि वर्ष 1995 में इस जमीन को लीज पर दिया गया था, लेकिन लीज की शर्तों का पालन न किए जाने के कारण उसे निरस्त कर दिया गया। इसके साथ ही निगम ने परिसर में रहने वालों को अपना सामान हटाने का निर्देश भी दिया था, बावजूद इसके सपना रॉय ने उस समय अपने घर का सामान नहीं निकाला।

करीब एक सप्ताह पहले सपना रॉय ने बच्चों की किताबें और कुछ अन्य निजी सामान घर से ले जाने के लिए निगम से अनुमति मांगी थी। शनिवार को जब वह इस संबंध में अधिकारियों से मिलने पहुंचीं, तो शुरुआती तौर पर अधिकारी तैयार नहीं हुए। काफी बहस और दबाव के बाद, एक शपथपत्र देने की शर्त पर उन्हें घर में प्रवेश कर सामान निकालने की इजाज़त दी गई।

सामान हटाने के दौरान सपना रॉय और नगर निगम के अधिकारियों के बीच तीखी कहासुनी भी हुई। नगर निगम के संपत्ति प्रभारी रामेश्वर प्रसाद ने पुष्टि की कि शनिवार को सपना रॉय ने सहारा शहर स्थित अपने आवास से सामान निकाला, जिसके दौरान निगम टीम मौके पर मौजूद रही।

ये भी पढ़ें…

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन