Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

टीवी

‘स्वराज एक्सप्रेस एसएमबीसी चैनल पर वो लोग निराधार आरोप लगा रहे हैं जो खुद विज्ञापन का पैसा दबाए हैं’

मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ‘स्वराज एक्सप्रेस एसएमबीसी चैनल के नए यूपी हेड ने पुराने रिपोर्टरों को कार्यमुक्त कर दिया! देखें शिकायती पत्र और नई तैनाती की लिस्ट’ शीर्षक से खबर प्राप्त हुआ जिसमें नए मैनेजमेंट द्वारा रिपोर्टरों को शोषण करने, धन उगाही करने का बड़ा आरोप लगाया गया है जो पूर्णतया: गलत और विद्वेष भावना से लगाया गया आरोप है।

7 लोगों के हस्ताक्षर वाले आरोप का पत्र सूचना विभाग को प्रेषित किया गया है। फिर भी इसमें क्या कोई एक भी ऐसा रिपोर्टर होगा जो साक्ष्य पेश करे कि उनके साथ धन उगाही किया गया है? विज्ञापन के सिवाय किसी पैसे के लिए फोन किया गया हो? मैं दावे के साथ कहता हूँ कि कोई एक भी नहीं मिलेगा।

दूसरा आरोप यह है कि 25-25 हज़ार रुपये लिए जा रहे हैं। नवगठित टीम में कई दर्ज़न नए पुराने रिपोर्टर साथ मिलकर काम कर रहे हैं, जिसमें कोई एक भी मिल जाए कि वो पैसे देकर संस्थान में जुड़े हो या उनसे माँगा गया हो, तो आरोप सच माना जाए।

यूपी में स्टेट हेड बदलने के बाद नवगठित टीम के लिए पुराने रिपोर्टरों से संपर्क किया गया और फिर से साथ काम करने के लिए पूछा गया। कुछ लोग तैयार थे जो अभी भी नए टीम के हिस्सा हैं, जिसमें कई लोगों ने मना कर दिया।

जिन रिपोर्टरों को होल्ड किया गया है, उनके खिलाफ मैनेजमेंट के पास पहले से ही शिकायत है, इसके अलावा उनके ऊपर विज्ञापन का लाखों रुपये बकाया है। पुरानी मैनेजमेंट ने भी कई बार बकाया पेमेंट के लिए रिपोर्टर्स ग्रुप में प्रयास किया लेकिन बकाया अभी तक नहीं दिया गया। सिर्फ वही रिपोर्टर कुछ लोगों के झांसे में आकर इस तरह की भ्रामक आरोप लगा रहे हैं ताकि मैनेजमेंट पर दबाव बने और उनको विज्ञापन का बकाया लाखों रुपये चैनल को ना देना पड़े।

हम फिर से यह बात दोहराना चाहते हैं कि इस तरह से उन लोगों द्वारा धन उगाही का आरोप दबाव बनाने के उद्देश्य से लगाया जा रहा है जो सरासर ग़लत है और इसमें कोई सत्यता नहीं है। इसके बावजूद, अगर आरोप लगाने वाले व्यक्ति प्रमाण के साथ मैनेजमेंट के समक्ष आवेदन दे तो दोषी के खिलाफ कार्यवाही की जायेगी।

पूर्व में जुड़े हुये लोगों और कुछ जिलों के रिपोर्टरो के माध्यम से हमारी और हमारे चैनल की छवि को खराब किया जा रहा है। इसके सबूत हमारे हमारे पास मौजूद है। इस संबंध में विधि विशेषज्ञों से परामर्श लिया जा रहा है और जल्द ही इन लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई किया जायेगा।

धन्यवाद।

प्रबंधक

स्वराज एक्सप्रेस एसएमबीसी चैनल

लखनऊ

उत्तर प्रदेश

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन