Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

वेब-सिनेमा

सावधान! स्विगी कस्टमर केयर के नाम पर ठगी – ATM पिन डालते ही खाते से उड़ गए 51,496 रुपये

जंगीपुर (गाज़ीपुर) | जंगीपुर थाना क्षेत्र के मानपुर गांव में रहने वाले 28 वर्षीय अभिषेक श्रीवास्तव के साथ ऑनलाइन धोखाधड़ी का चौंकाने वाला मामला सामने आया है। ये घटना एक सामान्य सी दिखने वाली गलती से शुरू हुई — स्विगी ऐप से खाना ऑर्डर करने और फिर उसे कैंसल करने के बाद।

घर देर से पहुंचने के कारण अभिषेक ने स्विगी पर ऑर्डर कैंसिल किया और फिर ऐप पर जाकर कस्टमर केयर का नंबर गूगल पर सर्च किया। यहीं से शुरू हुआ साइबर ठगों का जाल! जब अभिषेक ने उस नंबर पर कॉल किया, तो सामने वाले ने खुद को कस्टमर सपोर्ट एग्जीक्यूटिव बताया और विश्वास दिलाया कि कैंसिलेशन का पैसा रिफंड कर दिया जाएगा — बस उन्हें ऐप की साइट पर जाकर अपना एटीएम पिन डालना होगा।

जैसे ही अभिषेक ने एटीएम पिन दर्ज किया, कुछ ही मिनटों में उनके मोबाइल पर मैसेज की बौछार शुरू हो गई। देखते ही देखते उनके बैंक खाते से दो बार में ₹1,998 और ₹49,498 काट लिए गए। ठगों ने अभिषेक को 51,496 रुपया का चूना लगा दिया।

अभिषेक को फौरन समझ में आ गया कि उनके साथ धोखाधड़ी हो गई है। वे बिना देर किए नजदीकी पुलिस स्टेशन पहुंचे और पूरी घटना की जानकारी थाना प्रभारी को दी।

आपके लिए चेतावनी:

  • कभी भी किसी ऐप या वेबसाइट पर एटीएम पिन, ओटीपी या बैंकिंग डिटेल्स न डालें।
  • गूगल पर कस्टमर केयर नंबर सर्च करना बहुत खतरनाक हो सकता है — अधिकांश नंबर फर्जी होते हैं।
  • अगर ऑनलाइन ठगी हो जाए तो तुरंत 1930 पर कॉल करें या साइबर क्राइम पोर्टल (cybercrime.gov.in) पर शिकायत दर्ज करें।

याद रखें – जागरूकता ही सबसे बड़ा हथियार है साइबर ठगों के खिलाफ!

यहां देखें ठग की डिटेल और साइबर क्राइम में दर्ज हुई शिकायत…

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन