Connect with us

Hi, what are you looking for?

सुख-दुख

वरिष्ठ पत्रकार और ‘द वीक’ के पूर्व ब्यूरो चीफ तारिक अहमद भट का निधन

श्रीनगर: जम्मू-कश्मीर की पत्रकारिता जगत से एक दुखद खबर है। ‘द वीक’ पत्रिका के ब्यूरो चीफ और वरिष्ठ पत्रकार तारिक अहमद भट का निधन हो गया है। उन्हें हृदय गति रुकने (कार्डियक अरेस्ट) के बाद अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्होंने अंतिम सांस ली।

करीब तीन दशक से अधिक अनुभव वाले भट पत्रकारिता जगत में अपनी ईमानदारी, पेशेवर निष्ठा और गहन रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते थे। उन्होंने जम्मू-कश्मीर के राजनीतिक और सामाजिक हालात पर कई महत्वपूर्ण रिपोर्टें कीं, जिन्हें राष्ट्रीय और क्षेत्रीय स्तर पर सराहा गया।

अपने लंबे करियर के दौरान उन्होंने कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के लिए काम किया और अपनी संतुलित, गहरी और निष्पक्ष पत्रकारिता से व्यापक सम्मान अर्जित किया।

उनके सहयोगियों और मित्रों ने उनके निधन को पत्रकारिता जगत के लिए अपूरणीय क्षति बताया है। सभी ने उन्हें एक विनम्र, सरल और नैतिकता के प्रति समर्पित पत्रकार के रूप में याद किया।

कश्मीर के तमाम पत्रकारों, संपादकों और मीडिया संगठनों ने सोशल मीडिया पर उन्हें श्रद्धांजलि दी है। कई लोगों ने उन्हें युवा पत्रकारों के लिए प्रेरणा और मार्गदर्शक बताया है।


काल किसको कब अपनी गाल में ले ले ये किसी को पता नहीं. अभी अभी एक बेहद दुखद खबर मिली कि कश्मीर के शानदार और जानदार पत्रकार तारिक भट्ट हमारे बीच नहीं रहे. बावन वर्षीय तारिक को परवर दिगार ने आज सुबह अपने पास बुला लिया. तारिक पिछले दो दशक से मलयाला मनोरमा व The Week से जुड़े थे.
ओम शांति
दिल से श्रद्धांजलि

-कन्हैया भेलारी

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन