Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

बिहार

तेजस्वी यादव ने टीवी न्यूज चैनलों को “मूत्र” कहा क्या? देखें वीडियो

बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री और राजद नेता तेजस्वी यादव ने चुनाव आयोग और टीवी न्यूज़ चैनलों पर जोरदार हमला बोला है। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग खुद सामने आने की बजाय ‘सूत्रों’ के हवाले से खबरें प्लांट करवा रहा है, जिससे खेला करने की साजिश रची जा सके।

तेजस्वी यादव ने अपने बयान में कहा, “ये वही सूत्र हैं जो ऑपरेशन सिंदूर के दौरान इस्लामाबाद, लाहौर और कराची तक कब्जा कर चुके थे। इसलिए हम ऐसे सूत्र को मूत्र समझते हैं। मूत्र यानि ऐसा अपशिष्ट पदार्थ जो दुर्गंध फैलाता है।”

तेजस्वी का यह बयान सीधे तौर पर उन टीवी न्यूज़ चैनलों को भी कटघरे में खड़ा करता है जिन्होंने ऑपरेशन सिंदूर जैसे सैन्य काल्पनिक अभियानों में पाकिस्तान के शहरों तक भारत की कथित ‘विजय’ दिखाकर ‘सूत्रों’ के नाम पर सनसनी फैलाई थी। तेजस्वी के इस बयान के बाद यह सवाल उठ रहा है कि क्या उन्होंने अप्रत्यक्ष रूप से टीवी चैनलों को ही ‘मूत्र’ कहा है?

पृष्ठभूमि: ‘ऑपरेशन सिंदूर’ जैसे अभियानों के दौरान कई बड़े हिंदी और अंग्रेज़ी चैनलों ने सूत्रों के हवाले से ऐसी खबरें चलाई थीं जिनमें दावा किया गया था कि भारतीय सेना ने पाकिस्तान के बड़े हिस्सों पर कब्जा जमा लिया है। अब तेजस्वी यादव उसी ‘सूत्रवाद’ की विश्वसनीयता पर सवाल उठाते हुए उसे अपशिष्ट की संज्ञा दे रहे हैं।

राजनीतिक मायने: तेजस्वी का यह तीखा बयान न केवल चुनाव आयोग के सूचना तंत्र पर सवाल उठाता है, बल्कि मीडिया की भूमिका और उसकी विश्वसनीयता पर भी गंभीर हमला करता है। विपक्षी खेमे में इसे ‘सूत्र पत्रकारिता’ के खिलाफ एक प्रतिरोध के रूप में देखा जा रहा है।

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन