Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

उत्तर प्रदेश

वरिष्ठ पत्रकार अनेहस शाश्वत का नया वेंचर- TheGoldenTalk.com

वरिष्ठ पत्रकार और कई बड़े अखबारों में काम कर चुके अनेहस शाश्वत ने अपनी वेबसाइट लांच की है. नाम है- The Golden Talk dot com द गोल्डन टॉक डॉट कॉम. ख़बरों और तात्कालिक विषयों पर लेखन के आजकल के माहौल में ख़ास तौर से हिंदी में दिलचस्प और विविध विषयों पर शोधपूर्ण लेखन कम हो रहा है. शाश्वत ने उसी कमी को पूरा करने का प्रयास किया है. हमारे आज के समय में जो कुछ भी घट रहा है उसके पीछे कालक्रम और समय का जटिल योगदान है. उस जटिलता की पड़ताल शाश्वत के लेखों में देखी जा सकती है.

शाश्वत अवध के इलाके (सुल्तानपुर) के एक लब्ध प्रतिष्ठ परिवार के सदस्य हैं, जिसके सदस्यों का राजनीति और शिक्षा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान रहा है. इस पारिवारिक पृष्ठभूमि, घुमंतू स्वभाव, मस्तमौला प्रवृत्ति और अवध के उदार वातावरण की वजह से शाश्वत के पास अनुभवों का ज़खीरा और चीज़ों को एक निश्चित नजरिए से देखने का हुनर भरपूर है, जो उनके लेखों में दिखता है. साथ ही इस हुनर को संवारने का काम साइट के निर्माता और शाश्वत के अभिन्न मित्र अतुल श्रीवास्तव ने बखूबी अंजाम भी दिया है.

शाश्वत ये भी चाहते हैं कि जो लोग भी अपने क्षेत्र के बारे में शोध परक लेख लिखते हों, वो उन्हें भेजें ताकि उसे एक बड़ा पाठकवर्ग मिल सके. इससे संबंधित विषयों पर हिंदी पट्टी के लोगों की स्पष्ट सोच विकसित हो सकेगी.

अनेहस शाश्वत का कहना है कि उनकी कोशिश रहेगी कि सत्य, तथ्य, अतीत, इताहिस और वर्तमान के ताने-बाने से पिरोए पठनीय आलेखों वाला उनका यह विशिष्ट पोर्टल कालांतर में अपनी धारा का पूरे देश का प्रतिनिधित्व करे. यह काम तभी संभव है, जब इस किस्म का लेखन करने वाले आगे आएं. इस साइट को लगातार देखें और उसे सब्स्क्राइब करें. साथ ही सामग्री और सुझाव रूपी योगदान देते रहें. साथ ही साइट को हिंदी पट्टी से इतर क्षेत्र के अपने साथियों को देखने के लिए भी प्रेरित करें.

शाश्वत कहते हैं- ”फिलहाल जो लेखकीय योगदान होगा, उसे सदाशयता माना जाएगा लेकिन वादा रहा, साइट लाभ में आई तो सबको लाभ मिलेगा, यह तय जानिये.”

साइट पर जाने के लिए इस पर क्लिक करें: https://thegoldentalk.com

इस साइट से जुड़ने, अपने आलेख, सुझाव, शिकायत आदि भेजने के लिए इस मेल आईडी [email protected] का उपयोग करें.


भड़ास पर छपे अनेहस शाश्वत के आर्टकिल्स पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें–

https://www.bhadas4media.com/tag/anehas-shashwat/

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन