Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सुख-दुख

ग्लेन ग्रीनवाल्ड का द इंटरसेप्ट से इस्तीफ़ा

-प्रकाश के रे-

हमारे दौर के सबसे महत्वपूर्ण पत्रकारों में से एक ग्लेन ग्रीनवाल्ड का द इंटरसेप्ट से इस्तीफ़ा बहुत बुरी ख़बर है. इस प्लेटफ़ॉर्म को उन्होंने दो अन्य पत्रकारों के साथ मिलकर बनाया था.

यह वेबसाइट कमाल का है और हमारे समय की अनेक अच्छी व ज़रूरी लेख/रिपोर्ट इस पर छपे हैं. उनका कहना है कि डेमोक्रेटिक पार्टी के उम्मीदवार जो बाइडेन के बारे में उनके आलोचनात्मक लेख को द इंटरसेप्ट ने सेंसर कर दिया था.

हाल में द न्यूयॉर्क पोस्ट ने बाइडेन के बेटे के लैपटॉप से मिले ईमेल के आधार पर रिपोर्टिंग की थी, जिसे बहुत से लिबरल मीडिया ने दबा दिया था और ट्विटर ने भी उसके लिंक को ब्लॉक किया था और उसे शेयर करनेवालों को भी ब्लॉक किया था.

फ़ेसबुक ने भी अंकुश लगाया था. उस मामले पर मैं पहले लिख चुका हूँ कि पूरा मामला क्या था. बहरहाल, इसमें कोई दो राय नहीं है कि बाइडेन को जीत दिलाने में कई कुख्यात ताक़तें लगी हुई हैं. ग्रीनवाल्ड जल्दी ही कोई डिजिटल मंच लेकर आ सकते हैं. लेकिन इस्तीफ़े के बाद उन्हें अपना पहला इंटरव्यू फ़ॉक्स के कुख्यात एंकर टकर कार्लसन को नहीं देना था.

ख़ैर, वोटिंग से ऐन पहले इस मामले का होना भी अजीब लग रहा है. फ़िलहाल, मीडिया और सेंसरशिप और एडिटोरियल जवाबदेही की बहस चलाना समय और ऊर्जा को व्यर्थ करना है. लेकिन ग्रीनवाल्ड का इस्तीफ़े के बारे में लेख और द इंटरसेप्ट की प्रतिक्रिया पठनीय हैं.

Local News Community
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन