Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

छत्तीसगढ़

पत्रकारों ने सिर पर उठाया छत्तीसगढ़, झुकी सरकार, हत्यारे ठेकेदार के 5 एकड़ यार्ड पर छोड़ा गया बुलडोजर! Video

कन्हैया शुक्ला-

त्तीसगढ़ में पत्रकार मुकेश चंद्राकर की हत्या के बाद पत्रकारों ने जोरदार विरोध और धरना प्रदर्शन किया. मुकेश के हत्यारों को गिरफ्तार करो के नारों के साथ मीडियाकर्मियों ने साथी पत्रकार को अंतिम विदाई दी.

नतीजतन सरकार को कार्रवाई करनी पड़ी. मामले में एक्शन में आए प्रशासन ने हत्यारों की गिरफ्तारी के बाद आरोपी ठेकेदार सुरेश चंद्राकार के अवैध कब्जे को जमींदोज करने की कार्यवाही शुरू कर दी है.

बताया जा रहा है कि आरोपी ठेकेदार ने गंगालूर सड़क पर पांच एकड़ जमीन पर अवैध कब्जा कर यार्ड बनवा रखा था, जिसपर प्रशासन ने बुलडोजर छोड़ दिया है.

खबर है कि पत्रकार मुकेश के घर अंतिम संस्कार में छत्तीसगढ़ के वनमंत्री और बस्तर के आदिवासी नेता भी पहुंचे हैं.

वीडियो- यार्ड पर चलता बुलडोजर और पत्रकारों का धरना….


यशवंत सिंह-

पत्रकारों के गुस्से को देखते हुए ठेकेदार मुकेश चंद्राकर पर बुलडोजर एक्शन शुरू हो गया है। अवैध कब्जा वाले यार्ड को ध्वस्त किया गया!

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन