Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

वेब-सिनेमा

थंबनेल, थमनेल और कंटेंट, कॉन्टेंट में सही उच्चारण क्या है? जानिए

भड़ास4मीडिया में कल एक शीर्षक से हेडिंग लगी- “टाइम्स नाऊ नवभारत को भ्रामक थमनेल हटाने का आदेश, सभी ब्रॉडकास्टर्स को चेतावनी”। इसी तरह एक शीर्षक और लगा- “यूट्यूब ने बदली कॉन्टेंट मॉडरेशन पॉलिसी, अब 50% से कम नियम उल्लंघन पर वीडियो नहीं हटेगा”। इन दोनों ही शीर्षक में पहले थंबनेल और कंटेंट का उच्चारण बदला गया है। वरिष्ठ पत्रकार नीरेंद्र नागर जी ने भड़ास एडिटर को इन दोनों शब्दों को बोलने समझने और कहने का क्या तरीका बताया है आप भी पढ़ें और पढ़कर सुधार करें…


यशवंत सिंह-

नमस्ते। Thumbnail का उच्चारण थमनेल होता है। कारण, अंग्रेज़ी में mb से अंत होने वाले शब्दों में b का उच्चारण नहीं होता।

Thumb थम
Bomb बॉम
Lamb लैम
Comb कोम.. आदि

आप सही लिखेंगे तो हज़ारों लोग सही सीखेंगे। इसीलिए बता रहा हूँ। अन्यथा न लें।

(आदरणीय Nirendra Nagar जी ने पर्सनल मैसेज कर एक भड़ासी शीर्षक की गलती को दुरुस्त करने का बेहद विनम्रतापूर्वक अनुरोध किया। थैंक्यू कहते हुए अनुरोध करना है कि आप का गाइडेंस सतत ज़रूरी है, इसीलिए हम लोगों को बेझिझक डाँट दिया करिए!


नमस्ते। आपने कल लिखा था कि कहीं ग़लती दिखे तो बताऊँ। इसीलिए बता रहा हूँ। Content के दो उच्चारण हैं। कॉन्टेंट और कन्टेंट। सामग्री के लिए कॉन्टेंट लिखा जाएगा, संतुष्ट के लिए कन्टेंट। इस लिहाज़ से यहाँ कॉन्टेंट होना चाहिए। Nirendra Nagar सर

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन