Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

वेब-सिनेमा

जूम मीटिंग बवाल : TOI के संपादक, मोस्ट वांटेड राशिद नसीम और संतोष राय के पास एक हफ्ते का समय है!

जूम मीटिंग विवाद गहराता जा रहा है. वरिष्ठ अधिवक्ता सत्येंद्र कुमार श्रीवास्तव से संतोष कुमार राय जो कि खुद को टाइम्स ऑफ इंडिया (TOI) का कर्मचारी बताते हैं, ने यूपी के शाइन सिटी जमीन घोटाला प्रकरण के मुख्य सरगना राशिद नसीम से जूम मीटिंग (भड़ास के पास पूरा वीडियो मौजूद है) पर बातचीत करवा दी. सत्येंद्र श्रीवास्तव ने राशिद नसीम व अन्य के खिलाफ 2021 में एक मुकदमा भी दर्ज कराया था, जो संतोष कुमार राय के साथ हुई धोखाधड़ी के पक्ष में था.

अब एडवोकेट सत्येंद्र श्रीवास्तव का कहना है कि संतोष कुमार राय राशिद नसीम के साथ रहने लगे हैं. संतोष ने टाइम्स ऑफ इंडिया के दफ्तर से उनकी बात राशिद नसीम से कराई है. अलबत्ता सत्येंद्र श्रीवास्तव ने संतोष कुमार राय, राशिद नसीम और टीओआई के संपादक के खिलाफ नोटिस भेजा है. और सात दिन में जवाब देने का समय दिया है, इसके बाद न्यायालय में मामला जाएगा.

नीचे देखें सत्येंद्र श्रीवास्तव द्वारा दर्ज कराई एफआईआर और प्रकरण पर संतोष जी का क्या कहना है? पढ़ें…


सत्येंद्र कुमार श्रीवास्तव-

राशिद नसीम पुत्र नसीम अहमद उत्तर प्रदेश पुलिस द्वारा घोषित मोस्ट वांटेड क्रिमिनल है उसके ऊपर प्रदेश पुलिस ने ₹500000 का इनाम घोषित किया है साथ ही बनारस कैंट में दर्ज FIR संख्या 548/20 मैं गैंगस्टर घोषित किया गया है.

राशिद नसीम के खिलाफ प्रवर्तन निदेशालय ने मेरे द्वारा माननीय उच्च न्यायालय में रिट याचिका संख्या 17232/2024 अमित कुमार गौतम व 201 अन्य बनाम यूनियन ऑफ़ इंडिया मैं आदेश उपरांत प्रवर्तन निदेशालय ने फूजिटिव इकोनामिक ऑफन्डर एक्ट में रिपोर्ट पंजीकृत करते हुए राशिद नसीम को भगोड़ा घोषित किया. इसके खिलाफ थाना गोमती नगर में 500 से अधिक FIR पंजीकृत है.

यह व्यक्ति अपने ऑफिशियल फेसबुक पेज राशिद नसीम ऑफिशल, जिसे बंद करने का आदेश माननीय चीफ जस्टिस महोदय ने रिट याचिका संख्या 1834/2021 श्री राम बनाम सरकार में दिया है, पर एक जूम मीटिंग ऑर्गेनाइज करता है और उस जूम मीटिंग में संतोष कुमार राय जिन्होंने राशिद नसीम के साथ हुई ठगी के मामले में हमारी सेवाएं लीं और मैंने उनकी प्रथम सूचना रिपोर्ट थाना गोमती नगर में कोर्ट के आदेश से पंजीकृत कराई, लेकिन बाद में संतोष कुमार राय राशिद नसीम के साथ मिल गए और मेरे खिलाफ हो गए.

राशिद नसीम की जूम मीटिंग में 1:21:25 पर संतोष कुमार राय मेरे विरुद्ध अपमानजनक बातें कहीं, उन्होंने यहां तक कहा कि वह मेरे खिलाफ प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज कराएंगे, राशिद नसीम के पूछे जाने पर उन्होंने यह बताया कि वह टाइम्स आफ इंडिया में काम करते हैं और उनका अखबार भी मेरे खिलाफ काम करेगा.

संतोष कुमार राय ने यह जो मीटिंग अपने ऑफिस में अटेंड की और अपने अधिकारियों को बगैर सूचित किए उत्तर प्रदेश के मोस्ट वांटेड क्रिमिनल गैंगस्टर के साथ मीटिंग की और निवेशकों के अधिवक्ता अर्थात मेरे बारे में अभद्र टिप्पणियां की जो न केवल मेरे व्यवसाय को क्षति पहुंचा सकता है बल्कि मेरी सामाजिक छवि को भी नुकसान पहुंचा रहा है.

इस संबंध में मैंने संतोष कुमार राय, राशिद नसीम और टाइम्स आफ इंडिया के संपादक को एक विधिक नोटिस जारी की है कि वह यह बताएं कि ऐसा कृत्य कैसे हो गया उनके कर्मचारियों द्वारा इसके लिए मैंने 7 दिन का समय दिया है. अगर 7 दिन में संतोषजनक उत्तर नहीं मिलता है तो मैं मामला माननीय न्यायालय में प्रस्तुत करके मुकदमा तामील कर दूंगा.

शाइन सिटी स्कैम कांड के मास्टरमाइंड राशिद नसीम के कारनामों की कुछ फेहरिस्त… देखें

मूल खबर…

जूम मीटिंग में बवाल, टाइम्स ऑफ इंडिया के संपादक को थमाया नोटिस, देखें मामला

ये भी पढ़ें…

शाइन सिटी घोटाला : भव्य ब्रॉडकास्टिंग से राहत फाउंडेशन तक HC को मिला फ्रॉड ही फ्रॉड

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन