Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सियासत

टोल प्लाजा में अब सिर्फ फास्टैग या UPI से टैक्स लिया जाएगा, देखें आदेश

सत्येंद्र नाथ श्रीवास्तव-

यह केवल दो पन्ने हैं सभी अधिवक्ता भाई इन दो पन्नों की फोटो कॉपी कर करके अपनी गाड़ी के ग्लोब बॉक्स में डाल दें क्योंकि इन दो पन्नों में यह साफ-साफ लिखा है की फास्ट टैग अगर नहीं लगा है तो दुगना या ₹200 नगद भुगतान देना होगा लेकिन अगर यूपीआई इस्तेमाल किया जा रहा है तो केवल टोल का 1.25 गुना ही देना होगा.

आमतौर पर टोलकर्मी फास्ट टैग न होने पर यूपीआई ट्रांजैक्शन नहीं एक्सेप्ट करते हैं और ना ही ₹200 नगद लेने के बाद उसकी रसीद देते हैं और यही झगड़े की मुख्य वजह बनता है।


मनीष यादव-

टोल प्लाजा 1 अप्रैल से कैशलेस, नकद भुगतान बंद होगा… सिर्फ फास्टैग या UPI से टैक्स लिया जाएगा; अभी 25 टोल पर ट्रायल शुरू

1 अप्रैल से देश के सभी टोल प्लाजा कैशलेस हो जाएंगे। नए नियमों के लागू होने के बाद वाहन चालकों को टोल टैक्स चुकाने के लिए सिर्फ फास्टैग (FASTag) या UPI पेमेंट का ही इस्तेमाल करना होगा।

यह जानकारी टीवी न्यूज चैनल आज तक को इंटरव्यू में केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्रालय के सचिव वी. उमाशंकर ने दी। उन्होंने कहा कि टोल पर नकद (कैश) लेनदेन को पूरी तरह से बंद करने का फैसला लिया है।

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन