Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

टीवी

टोटल टीवी की एंकर समेत कई मीडियाकर्मियों को हुआ कोरोना

दिल्ली से संचालित हरियाणा के रीजनल न्यूज चैनल टोटल TV से खबर है कि एक महिला एंकर का कोरोना टेस्ट पाजिटिव आया है. एंकर को दिल्ली के राजीव गांधी अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

प्रशासन ने टोटल टीवी और आसपास के इलाके को सीज करना शुरू कर दिया है. सभी कर्मचारियों को क्वारंटनी किया जाएगा.

खबर ये भी है कि न्यूज एजेंसी ANI और न्यूज चैनल zee news के एक एक कैमरामैन व इंडिया न्यूज़ के एक कैब ड्राइवर को भी कोरोना पॉज़िटिव पाया गया है.

बताया जा रहा है कि ज़ी मीडिया के एक कैमरामैन के कोरोना की चपेट में आने की खबर मैनेजमेंट छुपा रहा है। मैनेजमेंट को इस बात कि चिंता है कि ये खबर अगर दूसरे कर्मचारियों तक गई तो लोग ऑफिस आना बंद कर देंगे, साथ ही मैनेजमेंट को बिल्डिंग सील होने का भी खतरा नजर आ रहा है। चैनल के सर्वेसर्वा कर्मचारियों की जान टीआरपी के लिए दांव पर लगा रहे हैं। मैनेजमेंट की लाख कोशिश के बाद भी चैनल के पत्रकारों को अपने साथी के कोरोना पॉजिटिव होने की भनक लग गई है। दबी जुबान में लोग न्यूज़रूम में इसकी चर्चा भी कर रहे हैं लेकिन मैनेजमेंट टीम में शामिल दबंग सम्पादकों (क्लस्टर सीईओ) की हठ के आगे नौकरी करने को मजबूर हैं। बता दें कि यहीं सम्पादक दूसरे मीडिया संस्थान में कोरोना पॉजिटिव होने की जानकारी लगते ही न्यूज़रूम में डींग हांकना शुरू कर देते हैं।

‘दि प्रिंट’ मीडिया हाउस के भी दो पत्रकारों के भी कोरोना की चपेट में आने की सूचना है. इनमें एक रिपोर्टर सिमरन सिरूर हैं और दूसरे नेशनल फोटो एडिटर प्रवीन जैन शामिल हैं. प्रवीन जैन के ड्राइवर अनिल कुमार भी संक्रमित हुए हैं. ये सभी रिपोर्टिंग के लिए गुजरात के वडोदरा गए हुए थे. वडोदरा के रेलवे फैसिलिटी में इन सभी को क्वारंटाइन किया गया है. सिमरन, प्रवीन और अनिल 11 अप्रैल को महामारी को कवर करने के लिए दिल्ली से निकले थे और जयपुर, अजमेर, कोटा, उदयपुर, अहमदाबाद होते हुए वडोदरा पहुंचे.

Local News Community
1 Comment

1 Comment

  1. Govind Pal

    April 29, 2020 at 8:03 pm

    मुम्बई के ani के एक कैमरामैन को हुआ कोरोना कम्पनी पूरा खर्चा उठाने को नही है तैयार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन