कई दिन से चर्चा है। टीवी का एक बड़ा पत्रकार बुरी तरह फ़ंस चुका है। महिला सहकर्मी ने यौन शोषण का आरोप लगाया है। बड़े न्यूज़ चैनल ने आरोपों की जाँच के लिए आंतरिक बनी विशाखा कमेटी के हवाले कर दी है।
पत्रकार महोदय जाँच होने तक छुट्टी पर भेज दिए गए हैं। बताया जाता है कि वे विदेश निकल लिए हैं। अब ये ट्वीट आ गया है तो चर्चा को पंख लग गए हैं।
जिन पत्रकार पर आरोप लगा है वह लम्बे समय से टीवी में है और कई चैनलों में वरिष्ठ पदों पर रहे हैं। आजकल जिस बड़े न्यूज़ चैनल में हैं वहाँ भी वह एंकरिंग करते हैं।
हालाँकि बड़े पत्रकार महोदय की छवि कभी ख़राब नहीं रही और उनके फ़ंस जाने पर लोग आश्चर्य भी व्यक्त कर रहे हैं।