Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

टीवी

टीवी9 न्यूज चैनल के कर्नाटक में प्रसारण पर पाबंदी

खबर है कि न्यूज चैनल टीवी9 का कर्नाटक में प्रसारण रोक दिया गया है. ऐसा राज्य के एक मंत्री के इशारे पर किए जाने का आरोप है. चैनल सोमवार को प्राइम टाइम में कांग्रेस सरकार को बेनकाब करने के लिए एक प्रेस कांफ्रेंस करने जा रहा था. इसके ठीक पहले कई केबल ऑपरेटर्स ने इसका बहिष्‍कार कर दिया.

चैनल प्रबंधन का कहना है कि सभी केबल ऑपरेटरों का एक साथ बहिष्‍कार करना साजिश की तरफ संकेत देता है. चैनल ने जारी एक प्रेस रिलीज में कहा, ‘कर्नाटक के ऊर्जा मंत्री डीके शिवकुमार ने केबल ऑपरेटरों को TV9 और NEWS9 का प्रसारण को रोकने के लिए आदेश दिया था.’

चैनल का आरोप है, ‘मंत्री ने केबल ऑपरेटरों को धमकी दी थी कि अगर वह प्रसारण नहीं रोकेंगे तो वह उन पर भारी दंड लगाएंगे.’

इस पूरे मामले पर मुख्‍यमंत्री सिद्धारमैया ने कुछ भी बोलने से इनकार कर दिया है. कर्नाटक‍ स्‍टेट केबल ऑपरेटर एसोसिएशन के अध्‍यक्ष पैटरिक राजू ने सरकार के दबाव से इनकार किया. उन्होंने कहा कि ये चैनल कई बार केबल ऑपरेटरों के खिलाफ नकारात्‍मक खबरें दिखाता है.

Local News Community
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन