Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सियासत

यूजीसी विवाद का राजनीतिक पक्ष!

नवनीत चतुर्वेदी-

पब्लिक को सिर्फ पोलिंग बूथ तक आना है बटन दबाना है फिर मशीन का बटन कोई भी दबे, जीतने का जुगाड तो बटन के नीचे का सर्किट कर ही देगा!!

लेकिन अपनी जुगाड वाली जीत को जस्टिफाई कैसे करेंगे!! मशीनों का चरित्र पहले से दागदार है और चुनाव आयोग की छबि भी खराब है, वोट चोरी के आरोप लगे हुए हैं।

यूं ही बार बार जीतते रहे तो थोड़ा गलत मैसेज जाएगा। लेकिन हारना भी तो मंजूर नहीं है।

फिर होने वाली जीत को जस्टिफाई कैसे किया जाएगा? कोई तो वजह होनी चाहिए जो यह कह सके कि इस वजह से जनता ने उत्साह से वोट दिया था!

अब 2027 से ले कर 2029 तक कैसे जीतेंगे!! सिंपल है… यूजीसी के नए नियमों से खुश हो कर ओबीसी SC ST ने छप्पर फाड़ कर, दिल खोल कर हमारे लिए बटन दबाए हैं। लेकिन लोग क्या यह लॉजिक मान लेंगे!!

अरे जब ट्रिपल तलाक कानून से खुश हो कर मुस्लिम महिलाएं दिल खोल कर वोट दे सकती है तो क्या यूजीसी वाले नए नियम से ओबीसी SC ST खुश नहीं होगा!!

बिल्कुल होगा… और उनकी खुशी का पैमाना result वाले दिन मशीन खुद बता देगी।

Note —

  • लेकिन ये जो सामान्य/सवर्ण जातियों वाले लोग हल्ला हाय तौबा मचाए हुए है इनका क्या!! इनका विरोध नुकसान तो देगा ही, कैसे मनाएंगे इनको!
  • अरे भाई इस विरोध के पीछे का असल मास्टरमाइंड भी तो हम ही लोग हैं!! हमारे ही लोग इन्हें उद्वेलित करके इनसे विरोध करा रहे है जितना ये विरोध करेंगे उतना ही ज्यादा उधर से OBC SC ST खुश होंगे…
  • करने दो इनको विरोध, आखिर लोकतंत्र है इन्हें भी अभिव्यक्ति की आजादी है।

UGC एक्ट लाकर भाजपा ने गजब मास्टर स्ट्रोक मारा है! 80 फीसदी OBC, 20 फीसदी दलित, 20 प्रतिशत मुसलमान और 12 फीसदी अहीर भी खुश हैं. 10 फीसदी सवर्ण अब भाजपा का कुछ नहीं उखाड़ पायेंगे! अब सब केवल भाजपा को वोट देकर उसे कभी सत्ता से बाहर नहीं होने देंगे! वाह मोदीजी वाह! मुसलमान इस एक्ट से ओबीसी से भी ज्यादा खुश हैं. पहली बार मुसलमान झारकर भाजपा को वोट देगा. यादव भी खुश है, उनका वोट भी पक्का भाजपा को ही मिलेगा. हम दलित लोग का वोट तो अब भाजपा के अलावा कोई ले ले, ये हो नहीं सकता! इसलिये अब भाजपा कभी सत्ता से बाहर नहीं होगी. वाह मोदीजी वाह! #तिरछी_कटारी

-अनिल कुमार

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन