Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

उज्ज्वल मिश्रा का भारत एक्सप्रेस से इस्तीफा!

भारत एक्सप्रेस न्यूज़ नेटवर्क में लंबे समय से एंकर और प्रोड्यूसर के पद पर कार्यरत उज्ज्वल मिश्रा ने अब अपनी राहें अलग कर लीं हैं. उन्होंने अपने फेसबुक पोस्ट के जरिये ये जानकारी सार्वजनिक की है.

आपको बता दें की उज्ज्वल मिश्रा ने भारत एक्सप्रेस में रहते हुए महाकुम्भ, दिल्ली चुनाव, बिहार चुनाव की ज़मीन से कवरेज की है, जिसके कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हैं. कई दिग्गज हस्तियों के पॉडकास्ट और इंटरव्यू, गहन मुद्दों का विश्लेषण और चर्चा, गंभीर मुद्दों पर डिबेट में उनकी अलग ही पकड़ है.

उज्ज्वल मिश्रा ने अपने फेसबुक पोस्ट में संस्थान में रहते हुए मिले शानदार मौकों के लिए मैंनेजमेंट टीम, सीनियर्स और चैनल के चीफ मैनेजिंग एडिटर उपेंद्र राय को धन्यवाद ज्ञापित किया है. अपने नोट में उन्होंने नई पारी का इशारा तो किया है लेकिन अब किस संस्थान से जुड़ेंगे ये अभी स्पष्ट नहीं है.

जानकारी के लिए बता दें की उज्ज्वल मिश्रा इत्र और इतिहास की नगरी कन्नौज से ताल्लुक रखते हैं. इससे पहले News24 और News Nation में भी काम कर चुके हैं.

Local News Community
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन