Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

उत्तराखंड

‘समाचार प्लस’ संपादक उमेश ने सीएम त्रिवेंद्र रावत के खिलाफ सीधा मोर्चा खोला

उमेश कुमार

‘नपुंसक’ कहने पर एक युवक राजपाल रावत को जेल भिजवाने वाले उत्तराखंड के सीएम त्रिवेंद्र रावत के खिलाफ समाचार प्लस चैनल के संपादक उमेश कुमार ने सीधा मोर्चा खोल दिया है. जेल भेजे गए राजपाल के पक्ष में खुलकर खड़े होते हुए उमेश कुमार ने फेसबुक पर मुहिम चला दी है.

गरीब घर के राजपाल के परिजनों को दस हजार रुपये की आर्थिक मदद देकर उमेश ने अन्य लोगों को भी ऐसा करने के लिए प्रेरित किया है. साथ ही एक लाइव वीडियो के जरिए उमेश ने सीएम त्रिवेंद्र रावत को ललकारा है. इस वीडियो में उमेश ने सीएम को सीधी चुनौती दी है.

ज्ञात हो कि त्रिवेंद्र रावत के करीबियों के करप्शन का स्टिंग कराने के कारण उमेश कुमार को सत्ता-सिस्टम का कोप भाजन बनना पड़ा था. उमेश को सीएम ने पहले उत्तराखंड जेल फिर झारखंड जेल में भिजवाया. उमेश के घर आफिसों पर छापे डलवाए गए. हर तरह से कोशिश की गई कि उमेश का मनोबल टूट जाए लेकिन जेल से छूटने के बाद उमेश ने पहले तो न्यायिक प्रक्रिया में एक के बाद एक कर राज्य सरकार को ध्वस्त किया. अब सीएम त्रिवेंद्र रावत के खिलाफ सीधा मोर्चा खोलते हुए उमेश ने जमकर लानत-मलानत की है.

इसे भी पढ़ें-

त्रिवेंद्र रावत को ‘नपुंसक मुख्यमंत्री’ की उपाधि देने वाले युवक को पुलिस ने जेल भेजा

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन