Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

उत्तराखंड

पत्रकार उमेश और अन्य के पक्ष में आए हाईकोर्ट के फैसले की कॉपी देखें

उमेश कुमार ने इतिहास रच दिया है. समाचार प्लस न्यूज चैनल के संस्थापक रहे वरिष्ठ खोजी पत्रकार उमेश कुमार ने उत्तराखंड के सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत के उत्पीड़न के खिलाफ जो कानूनी लड़ाई शुरू की, उसे सर्वोच्च मुकाम पर पहुंचाने में कामयाबी पाई.

उत्तराखंड की हाईकोर्ट ने पत्रकार उमेश कुमार और अन्य की याचिकाओं की सुनवाई करते हुए मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह पर लगे आरोपों की सीबीआई जांच के आदेश दिए. साथ ही पत्रकारों के खिलाफ दर्ज ढेर सारे मुकदमों को रद्द करने के निर्देश दिए.

इस फैसले की गूंज दूर तक पहुंची है. वो लोग जो सत्ता की ताकत के बल पर पत्रकारों के लिखने पढ़ने बोलने को रोकने का काम करते हैं, अब उन्हें समझ लेना चाहिए कि ये जजमेंट एक नजीर बन गया है. सत्ता और प्रशासन के दम पर अपने गलत को सही ठहराने की प्रवृत्ति पर इस फैसले के बाद लगाम लगनी चाहिए.

भड़ास के पास हाईकोर्ट के जजमेंट की पूरी कॉपी है जिसे नीचे दिया जा रहा है.

आप भी इसे डाउनलोड कर पढ़ें देखें और सुरक्षित रखें ताकि भविष्य में कभी जरूरत पड़ने पर आप भी इसका इस्तेमाल कोर्ट थाना पुलिस के यहां कर सकते हैं.

देश भर में जो भी पत्रकार सत्ता द्वारा उत्पीड़ित हैं, इस फैसले की प्रति के आधार पर न्याय मांग सकते हैं.

देखें उत्तराखंड की हाईकोर्ट के फैसले की कॉपी-

umesh trivendra case uk highcourt judgement copy

पूरे प्रकरण को समझने के लिए इसे भी पढ़ें-

वरिष्ठ खोजी पत्रकार उमेश द्वारा सीएम त्रिवेंद्र रावत पर लगाए आरोपों की सीबीआई जांच होगी

सीबीआई जांच के आदेश के बाद सीएम रावत को इस्तीफा दे देना चाहिए!

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन