Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सुख-दुख

ये मीडिया का आदमी है, इसे गोली मार देते हैं वरना बाद में दिक्कत करेगा!

Praveen Sahni : ‘समाचार प्लस’ चैनल में कार्यरत आशीष चित्रांशी के साथ बीती रात लुटेरों ने लूट की वारदात को अंजाम दिया। गाजियाबाद के राजनगर एक्सटेंशन इलाके में देर रात एक बाइक पर सवार तीन बदमाशों ने पत्रकार आशीष चित्रांशी की बाइक के आगे अपनी बाइक लगा दी। इससे पहले आशीष कुछ समझ पाता बाइक से उतरकर दो बदमाशों ने तमंचे की बट से उस पर हमला बोल दिया। बदमाशों के हमले में आशीष बुरी तरह लहुलुहान हो गया। इस दौरान उन्होंने आशीष का मोबाइल, पर्स और जेब में रखी नगदी लूट ली।

इसे गाजियाबाद में बेखौफ बदमाशों का दुस्साहस ही कहेंगे कि बदमाशों ने आशीष को यहां तक कह डाला कि ‘ये मीडिया का आदमी है, इसे गोली मार देते हैं वरना बाद में दिक्कत करेगा’। बावजूद इसके आशीष ने हौसला रखा और वहां से भागने की कोशिश की इस दौरान बदमाशों ने आशीष का कई किलोमीटर तक पीछा भी किया और खून से लथपथ आशीष करीब 5 किलोमीटर तक लगातार भागता रहा। एक दुकानदार से फोन लेने के बाद आशीष ने मुझसे संपर्क किया। कुछ ही देर में आशीष के पास पहुंचते ही खून से लथपथ उसकी हालत देख मैं भी सहम गया। आनन-फानन में मैंने आशीष को अस्पताल में भर्ती करा कर उसका इलाज करवाया। गाजियाबाद में अपराधी बेलगाम हैं। उन्हें पुलिस का कोई खौफ नहीं। अपनी जान की परवाह किए बगैर आप तक सच्ची और सटीक खबरें पहुंचाने वाले पत्रकार भी इस जनपद में सुरक्षित नहीं हैं।

‘समाचार प्लस’ चैनल के एक्जीक्यूटिव एडिटर प्रवीण साहनी के फेसबुक वॉल से.

Local News Community
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन