Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

टीवी

सहारा मीडिया जॉइंट वेंचर में उपेन्द्र राय चलायेंगे!

सहारा मीडिया को लेकर चल रही अटकलों के बीच अब एक अहम और निर्णायक संकेत सामने आया है। सूत्रों के अनुसार, सहारा मीडिया के शीर्ष प्रबंधन में शामिल वरिष्ठ अधिकारी जयव्रत राय ने उपेंद्र राय को जॉइंट वेंचर मॉडल के तहत मीडिया संचालन के लिए सबसे उपयुक्त चेहरा माना है। इसी आधार पर सहारा मीडिया को आगे बढ़ाने की ज़िम्मेदारी उपेंद्र राय को दिए जाने की तैयारी है।

सूत्र बताते हैं कि राष्ट्रीय सहारा को संचालित करने के लिए बीते कुछ समय से कई नाम सामने आए थे और अलग-अलग स्तरों पर प्रयास भी हुए, लेकिन वे सभी कोशिशें निर्णायक मोड़ तक नहीं पहुंच सकीं। अंततः प्रबंधन की राय इस बात पर बनी कि मीडिया संचालन के लिए अनुभव, नेटवर्क और निर्णायक नेतृत्व क्षमता की ज़रूरत है—और यह कसौटी उपेंद्र राय पर खरी उतरती है।

उपेंद्र राय ही क्यों?
मीडिया इंडस्ट्री में उपेंद्र राय को रणनीतिक सोच, कंटेंट की समझ और मैनेजमेंट क्षमता के लिए जाना जाता है। सूत्रों का कहना है कि जॉइंट वेंचर के ज़रिये सहारा मीडिया को न सिर्फ़ स्थिरता मिलेगी, बल्कि डिजिटल और न्यू-एज मीडिया के दौर में उसे नई दिशा भी मिल सकती है। सूत्रों का कहना है कि जो लोग राष्ट्रीय सहारा को चलाने की कोशिश में थे, वे प्रबंधन का विश्वास हासिल नहीं कर सके। ऐसे में उपेंद्र राय का नाम सबसे आगे आया और सहमति लगभग बन चुकी है।

जॉइंट वेंचर मॉडल पर ज़ोर
सूत्रों के मुताबिक, यह मॉडल इसलिए भी अहम माना जा रहा है क्योंकि इससे सहारा मीडिया की ब्रांड वैल्यू को बनाए रखते हुए प्रोफेशनल संचालन संभव होगा। जयव्रत राय इस बात के पक्षधर हैं कि मीडिया संस्थान भावनाओं से नहीं, बल्कि ठोस रणनीति और भरोसेमंद नेतृत्व से चलना चाहिए।

अगर सब कुछ योजना के मुताबिक रहा, तो आने वाले दिनों में सहारा मीडिया के भविष्य को लेकर तस्वीर और साफ़ हो सकती है। मीडिया जगत की निगाहें अब इस संभावित जॉइंट वेंचर पर टिकी हैं, जिसे सहारा मीडिया के पुनरुत्थान की दिशा में एक सकारात्मक क़दम माना जा रहा है।


इस पूरे प्रकरण पर भड़ास एडिटर यशवंत सिंह जी ने लिखा है-

गोवा वाली जहाज की मैगजीन में उपेंद्र राय भाई साहब दिख गए। सोचने लगा। अंडर फिफ्टी ये नौजवान क्या ग़ज़ब क़िस्मत पाया है। लेकिन इसके लिए उन्हें कर्म करना पड़ा। संघर्ष की तपती रेत में दौड़ना पड़ा। उतार चढ़ाव इनके जीवन में सेंसेक्स की तरह चलते हैं। पर ये कभी टूटते बिखरते हिम्मत हारते नहीं। इसके उलट वे दो गुने बड़े विज़न से दो गुने बड़े जीवट और हौसले से आगे बढ़ जाते हैं।

ताजी चर्चा ये है कि उपेंद्र भाई साहब सहारा मीडिया को जॉइंट वेंचर में संचालित करने वाले हैं। इसको लेकर सहारा उच्च प्रबंधन से कई महीनों से बातचीत जारी है जो अब अपनी परिणति पर पहुँचने को है। सुब्रत राय की विरासत के असली वारिस तो उपेंद्र जी ही हैं। उम्मीद है उनके नेतृत्व में सहारा मीडिया का नाम पहचान ज़िंदा रहेगा!

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन