Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

उत्तर प्रदेश

यूपीएसएसीसी के पदाधिकारियों से मुलाकात के दौरान बोले मुलायम- ‘लखनऊ के पत्रकार सबसे अच्छे’ (देखें तस्वीरें)

उत्तर प्रदेश मान्यता प्राप्त संवाददाता समिति (UPSACC) के पदाधिकारियों ने बीते दिनों समिति के अध्यक्ष प्रांशु मिश्रा के नेतृत्व में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव से उनके निवास पांच विक्रमादित्य मार्ग पर मुलाकात की. श्री यादव ने समिति के सभी सदस्यों का स्वागत करते हुए कहा कि उन्हें भरोसा है कि यह समिति पत्रकारों के हितों और पत्रकारिता के उद्देश्यों को पूरा करेगी. उन्होंने समिति के सभी सदस्यों से परिचय पूछा और उनके संस्थानों का नाम जाना. श्री यादव ने कहा कि यह बहुत अच्छा है कि समिति के सभी लोग योग्य हैं.

समिति के सभी सदस्यों से बात करते हुए श्री यादव ने पुरानी यादों को ताजा करते हुए कई वरिष्ठ पत्रकारों के साथ अपने संस्मरण सुनाये. उन्होंने कहा कि वो कई मौकों पर कह चुके है कि लखनऊ के पत्रकार सबसे अच्छे हैं क्योकि वो मानवीय मूल्यों को समझते हैं. उन्होंने समिति के सभी सदस्यों से कहा कि समाज में अच्छा माहौल बनाने के लिए वो सार्थक पहल करें. अध्यक्ष प्रांशु मिश्रा ने उन्हें पत्रकारों की समस्याओं के विषय में बताया. सपा मुखिया ने कहा कि वो इन समस्याओं का शीघ्र निदान करायेंगे. उन्होंने समिति के सभी सदस्यों से कहा कि आप लोग पत्रकारों की किसी भी समस्या के लिए उनसे कभी भी मिल सकते हैं.

श्री यादव ने डेढ़ घंटे तक समिति के सदस्यों से बात करते हुए पत्रकारिता के भिन्न-भिन्न मुद्दों पर बात की और बताया कि लोहिया जी कितना पढते थे और पत्रकारों का कितना सम्मान करते थे. इस अवसर पर वाह्य सहायतित परियोजना एवं एनआरआई विभाग के सलाहकार मधुकर जेटली भी थे. समिति के लोगों में अध्यक्ष प्रांशु मिश्रा, उपाध्यक्ष नरेंद्र श्रीवास्तव, संजय शर्मा, संयुक्त सचिव अजय श्रीवास्तव, कोषाध्य्क्ष अशोक मिश्रा, सदस्य रूचि कुमार, काशी यादव, मनीष श्रीवास्तव, फैसल फरीद, एसएम पारी, आशीष श्रीवास्तव, अभिषेक रंजन, मुदित माथुर, अनूप श्रीवास्तव आदि मौजूद थे.

मुलाकात की दर्जन भर से ज्यादा तस्वीरें देखने के लिए नीचे लिखे Next पर क्लिक करें>>

Local News Community

Pages: 1 2 3 4 5 6 7 8 9 10 11 12 13 14

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन