Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

छत्तीसगढ़

नवभारत की सदस्यता लेने से मना करने पर डॉक्टर को पत्रकार ने धमकाया; FIR दर्ज

आरोपी पत्रकार उत्तम कश्यप

अम्बिकापुर — एक प्रतिष्ठित अखबार की सदस्यता लेने से इनकार करना एक डॉक्टर को भारी पड़ गया। डॉक्टर का आरोप है कि अखबार के एक पत्रकार ने उन्हें धमकाया और मानसिक दबाव बनाने की कोशिश की। इस पूरे मामले में संबंधित पत्रकार के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है।

जानकारी के अनुसार, यह मामला आदतन उगाही और डराने-धमकाने की श्रेणी में आता है। डॉक्टर ने शिकायत में बताया कि पत्रकार लगातार दबाव बना रहा था कि वह अखबार की सदस्यता लें और इसके लिए सालाना शुल्क जमा करें।

जब डॉक्टर ने इनकार किया, तो पत्रकार ने कथित रूप से उन्हें गंभीर परिणाम भुगतने की चेतावनी दी। आरोप लगा है नवभारत के पत्रकार उत्तम कश्यप के ऊपर।

डॉक्टर की शिकायत पर पुलिस ने पत्रकार उत्तम कश्यप पर धारा 384 (जबरन वसूली) व अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया है। हालाँकि, अब तक पत्रकार की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।

इस घटना ने सवाल खड़े कर दिए हैं कि क्या पत्रकारिता की आड़ में कुछ लोग उगाही और दबाव की राजनीति कर रहे हैं? क्या आम नागरिकों को जबरन किसी अखबार की सदस्यता लेनी होगी?

मामले की गंभीरता को देखते हुए डॉक्टरों के संगठन और स्थानीय नागरिकों में रोष है। वे मांग कर रहे हैं कि प्रशासन ऐसे मामलों में त्वरित और सख्त कार्रवाई करे ताकि प्रेस की गरिमा और नागरिकों की स्वतंत्रता दोनों की रक्षा हो सके।

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
1 Comment

1 Comment

  1. Suneet Kulshreshtha Alok

    June 16, 2025 at 2:19 pm

    अंबिकापुर छत्तीसगढ़ के सरगुजा संभाग का मुख्यालय है एक ऐसा शहर है जहां पर सभी अखबार मिलकर 10,000 से ज्यादा नहीं बिक्री हो पाते हैं। सभी अखबार का मतलब दैनिक भास्कर, नवभारत, पत्रिका, हरिभूमि, नई दुनिया जैसे बड़े अखबारों के साथ-साथ अन्य छोटे अखबार भी यहां पर हैं।
    कोई उद्योग धंधे इंडस्ट्रीज बकरा यहां पर नहीं है विज्ञापन का पूर्णतया अकाल है ऐसे में पत्रकारों के ऊपर दबाव होना लाजमी है।
    दैनिक भास्कर, पत्रिका और नई दुनिया जैसे अखबार ही ब्यूरो में तैनात पत्रकारों को सम्मानजनक वेतन दे पा रहे हैं।
    Suneet Kulshreshtha Alok

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन