Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

उत्तर प्रदेश

अमर उजाला के पत्रकार मनोज पांडेय के 22 वर्षीय पुत्र की नींद में चलने से दर्दनाक मौत!

अयोध्या : अमर उजाला के पत्रकार मनोज पांडेय के जवान और इकलौते बेटे वैभव पांडेय (22) की दर्दनाक मौत ने पूरे परिवार को अंदर तक तोड़ दिया है। अवध विश्वविद्यालय के पीछे स्थित कॉलोनी में रहकर पढ़ाई कर रहा वैभव परिवार की उम्मीदों का एकमात्र सहारा था।

बीती रात अचानक नींद से उठकर चलते समय वह असंतुलित होकर मुंह के बल गिर पड़ा। गिरने से नाक पर गंभीर चोट आई। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन डॉक्टरों ने देखते ही उसे मृत घोषित कर दिया। वैभव की मौत की खबर मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई।

मां-पिता पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा, वहीं रिश्तेदार और परिचित भी इस सदमे से उबर नहीं पा रहे। जवान, इकलौते बेटे की असमय विदाई ने पूरे परिवार को पूरी तरह बिखेर दिया है।बालापुर, थाना तारुन निवासी मनोज पांडेय अपने लाड़ले को खोकर बदहवास हैं। पत्रकार साथियों में भी गहरा शोक है।

हर किसी की आंखें नम हैं और इस त्रासदी ने पूरे पत्रकार समुदाय को भीतर तक झकझोर दिया है।दिवंगत वैभव की आत्मा की शांति और शोकाकुल परिवार को संबल देने की के बीच क्षेत्र में मातम पसरा हुआ है।


ओम प्रकाश सिंह-

प्रिय साथी/सहयोगी और मेरे पारिवारिक सदस्य जैसे पत्रकार मनोज पांडे के इकलौते पुत्र वैभव पांडेय का आज निधन बेहद ही हृदयविदारक है।

वैभव अवध विश्वविद्यालय के पीछे कालोनी में रह कर पढ़ाई कर रहा था। भोर में देखा गया तो अपने कमरे में मुंह के बल गिरा था वैभव, नाक पर आई थी चोट, जिला अस्पताल पहुंचने पर डाक्टरों ने किया मृत घोषित, थाना तारुन के बालापुर के रहने वाले हैं पत्रकार मनोज पांडेय।

वैभव के खोने का दर्द असहनीय है, ईश्वर से प्रार्थना है कि वैभव की आत्मा को शांति मिले और परिवार को इस गहरे दुःख को सहने की शक्ति प्रदान हो।

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन