Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

वैभव और सुनील ने अमर उजाला छोड़ा, महेंद्र बनाए गए पीलीभीत के ब्यूरो चीफ

  • विवाद के चलते सीनियर रिपोर्टर सुनील यादव ने अमर उजाला को अलविदा कहा

उत्तर प्रदेश के जनपद पीलीभीत से बड़ी खबर है कि गलत तथ्यों पर आधारित खबर के प्रकाशन के बाद संपादक की नाराजगी के चलते अमर उजाला बरेली यूनिट के पीलीभीत ब्यूरो के प्रभारी वैभव शुक्ला और सीनियर रिपोर्टर सुनील यादव इस्तीफा देकर चले गए।

पीलीभीत ब्यूरो का नया प्रभारी महेंद्र सिंह को बनाया गया है। अभी तक महेंद्र अमर उजाला की बरेली यूनिट में डेस्क पर कार्यरत थे। गोरखपुर के रहने वाले महेंद्र सिंह पिछले दो साल से बरेली यूनिट में कार्यरत बताए गए हैं।

बताते हैं कि करीब 2 सप्ताह पहले पीलीभीत ब्यूरो ने शहर के ऐतिहासिक बरेली गेट दरवाजे की एक खबर का प्रकाशन किया था, जिसमें गलत तथ्यों का उल्लेख होने की शिकायत पाठकों ने बरेली यूनिट के संपादक से की थी, जिसके बाद संपादक ने पीलीभीत ब्यूरो में खबर लिखने वाले सर्वेश को हटा दिया था।

इस मामले में ब्यूरो प्रभारी वैभव शुक्ला से जवाब तलब किया गया था। लेकिन एकाध दिन बाद ही सर्वेश को पुनः काम पर बुला लिया गया लेकिन प्रभारी वैभव शुक्ला संपादक के निशाने पर आ गए और उन्होंने वैभव को फोर्स लीव पर भेज दिया, जिसके बाद खिन्न होकर वैभव शुक्ला ने अमर उजाला को इस्तीफा भेजकर नमस्ते कर ली।

सीनियर रिपोर्टर सुनील यादव का स्टाफ से हुआ विवाद संपादक तक पहुंचा तो उनको भी संपादक ने कुछ दिन के लिए दफ्तर आने पर रोक लगा दी, जिसके बाद सुनील यादव ने भी इस्तीफा दे दिया। नए ब्यूरो प्रभारी महेंद्र सिंह ने गुरुवार को पीलीभीत पहुंचकर ब्यूरो का कामकाज संभाल लिया।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन