Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

उत्तर प्रदेश

इंडिया न्यूज़ के पत्रकार से अभद्रता करने वाले रंगबाज ADCP पर बड़ी कार्यवाही!

बीते माह वाराणसी के काशी विश्वनाथ मंदिर परिसर में कवरेज कर रहे मीडियाकर्मी से बदसलूकी करने के मामले में बड़ी कार्यवाही हुई है. यहां तैनात रंगबाज ADCP सुरक्षा वीरेंद्र कुमार ने इंडिया न्यूज़ के संवाददाता पंकज चतुर्वेदी से मिसबिहैव किया था.

काशी विश्वनाथ धाम में रंगभरी एकादशी के दिन पत्रकारों से बदसलूकी के बाद गैरहाजिर चल रहे ADCP सिक्योरिटी वीरेंद्र कुमार को निर्वाचन आयोग ने कमिश्नरेट मुख्यालय से अटैच कर दिया गया है.

वहीं, अपर पुलिस उपायुक्त (महिला क्राइम) ममता रानी चौधरी को अपर पुलिस उपायुक्त सुरक्षा का अतिरिक्त चार्ज सौंपा गया है.

बता दें कि पत्रकारों से बदसलूकी की शिकायत मिलने के बाद पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल ने एडिशनल सीपी एस चिनप्पा को जांच सौंपी थी. जिसके बाद यह कार्रवाई की गई है.

देखें पत्र….

मूल ख़बर…

वाराणसी में इंडिया न्यूज़ के पत्रकार से ADCP की अभद्रता मामले ने पकड़ा तूल!

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन