Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

उत्तर प्रदेश

बलिया से दो पत्रकारों की खबरें: एक को जान से मारने की धमकी तो एक छेड़छाड़ में अरेस्ट

बलिया। अवैध मसाला फैक्ट्री और काले कारोबार का सच उजागर करने वाले पत्रकार संजीव कुमार को जान से मारने की धमकी मिलने के बाद पत्रकार समाज में आक्रोश व्याप्त है। वर्षा ट्रेडर्स के नाम से चल रहे अवैध कारोबार की खबरें पूरी तरह तथ्यों पर आधारित हैं, लेकिन कारोबारी दिलीप गुप्ता द्वारा पत्रकार को बदनाम करने और अब धमकी देने की साजिश रची जा रही है।

इस पूरे प्रकरण पर पत्रकार समाज से दिग्विजय सिंह ने कहा कि –

“यह लोकतंत्र और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता पर सीधा हमला है। अगर सच लिखने वाले पत्रकारों को धमकी मिलेगी तो हम सब चुप नहीं बैठेंगे। पत्रकारिता की आवाज़ दबाने की कोशिश किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं की जाएगी।”

वहीं अधिवक्ता समाज ने भी चेतावनी दी है कि यदि दिलीप गुप्ता ने सार्वजनिक रूप से माफी नहीं मांगी तो उनके खिलाफ उग्र आंदोलन किया जाएगा।

पत्रकार समाज और अधिवक्ता संघ ने प्रशासन से तुरंत कार्रवाई की मांग करते हुए कहा है कि अगर जल्द ही दोषियों पर कड़ी कार्रवाई नहीं हुई तो वे सड़कों पर उतरकर विरोध करेंगे।


बलिया | जिले के रसड़ा क्षेत्र में पत्रकार रवि कुमार को पुलिस ने एक किशोरी के साथ छेड़छाड़ और धोखाधड़ी के आरोप में गिरफ्तार किया है। आरोपी पत्रकार पर नाबालिग की आपत्तिजनक तस्वीरों का दुरुपयोग कर ब्लैकमेल करने और दुष्कर्म की कोशिश करने का गंभीर आरोप है।

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन