Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

झारखंड

‘हिंदुस्तान’ प्रबंधन ने रिटायरमेंट से पांच माह पहले ही ले लिया इस्तीफा!

हिंदुस्तान अखबार के रांची एडिशन से खबर है कि मजीठिया वेज बोर्ड से जुड़े एक कर्मचारी का जबरदस्ती इस्तीफा ले लिया गया है. मशीन विभाग में भी कार्यरत दो अन्य कर्मचारियों से जबरदस्ती इस्तीफा लिखने को कहा गया लेकिन उन्होंने इनकार कर दिया. ये भी मजीठिया वेज बोर्ड से ही जुड़े कर्मचारी हैं. जिस कर्मचारी विद्यानंद से इस्तीफा लिया गया वो संपादकीय विभाग में तैनात थे.

एच आर डिपार्टमेंट विद्यानंद को हर दिन इस्तीफा देने के लिए दबाव बना रहा था. फरवरी 2020 में ही उनका रिटायरमेंट होने वाला था लेकिन हिंदुस्तान ने उन्हें सम्मानजनक विदाई देना भी उचित नहीं समझा. रिटायर होने से 5 माह पहले ही इस्तीफा ले लिया.

विद्यानंद जी ने रांची हिंदुस्तान की इमारत को खड़ा कराने में अपना योगदान दिया है. हालांकि समझौते के तहत उन्होंने इस्तीफा दिया लेकिन वे हिंदुस्तान से सम्मानजनक विदाई के हकदार भी थे.

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन