Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सुख-दुख

इंस्पेक्टर ने पत्रकारों पर निकाली भड़ास

  • एसडीएम की मौजूदगी में पत्रकार को दी धमकी
  • अस्पताल में डाक्टरों संग बदसलुकी मामले के कवरेज से थे नाराज
  • पत्रकार का जांच कराने और कार्रवाई की दी धमकी

बलियाः डाक्टरों संग हुए बवाल मामले में एसडीएम की पहल पर समझौता वार्ता कर रहे उभांव इंस्पेक्टर रविवार को पत्रकारों से भी भिड़ गए। डाक्टरों संग चल रहे मामले में बंद कमरे में समझौते की पहल के दौरान कवरेज करने पहुंचे पत्रकार विजय मद्धेशिया को कार्रवाई की धमकी दी।

एसडीएम सर्वेश यादव के सामने ही इंस्पेक्टर ज्ञानेश्वर मिश्र ने पत्रकार के कवरेज की जांच और फिर कार्रवाई करने की चेतावनी दी। इस दौरान मौजूद अन्य पत्रकारों ने भी इंस्पेक्टर के रवैये का विरोध किया।

इंस्पेक्टर के रवैये से मौजूद डाक्टर भी अवाक रह गए। इस दौरान पत्रकार विजय मद्धेशिया, जयप्रकाश बरनवाल, उमेश बाबा, अरविंद यादव, धीरज मद्धेशिया, हरिलाल, रविंद्र राजभर समेत अनेक पत्रकार मौजूद थे।

बलिया जनपद के उभांव थाना के कोतवाल ज्ञानेश्वर मिश्र पर आरोप है कि वे ऐसे ही पत्रकारों को धमकाते है। इससे पहले रसड़ा और नरही थाना में भी पत्रकार से उलझे थे। इधर बिल्थरारोड के उभांव थाना क्षेत्र में चर्चा में है। इनका निम्न मामला रहा-

  1. हेलमेट न पहनने के आरोप में कर दिया कार का चालान
  2. सीयर अस्पताल के प्रभारी अधीक्षक डॉ साजिद हुसैन को दी धमकी। थाना बैठकर सिपाही के हाथो मांगा था अपना फिटनेस सर्टिफिकेट। डॉक्टर ने मना किया तो अस्पताल में पहुंचकर दी धमकी। मामला वायरल हुआ तो डॉक्टरों ने इनके खिलाफ हड़ताल कर दिया। दो दिन सुर्खियों मे रहे। बंद कमरे में माफी मांग कर अपना जान बचाया।
  3. बंद कमरे में माफी मांगने का कवरेज करने पहुंचे पत्रकार विजय मद्धेशिया को धमकाया। एसडीएम सर्वेश यादव के सामने हुई घटना।
  4. चकिया में राजभर के बीच मारपीट मामले में एकपक्षीय कार्रवाई किया। न्याय के लिए थाना पहुंची दूसरी पक्ष की नाबालिग लड़कियों को थाना में आधी रात को बेल्ट से पीटा। लड़किया और महिलाएं लगा चुकी है आरोप।

इन खबरों को कवरेज करने से ये पत्रकारों को धमका रहे है। इनके कार्यकाल में चल रहे पुलिसिया तांडव से सभी पत्रकार काफी दुखी है।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन