Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

मध्य प्रदेश

स्वराज एक्सप्रेस के पत्रकार विकास सोलंकी ने की आत्महत्या, पुलिस जाँच में जुटी

विकास सिंह सोलंकी

इंदौर। मध्यप्रदेश के इंदौर में मीडिया जगत से एक दुखद खबर सामने आई है। स्वराज एक्सप्रेस में कार्यरत पत्रकार विकास सिंह सोलंकी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना गांधी नगर थाना क्षेत्र की है, जहां समर्थ ड्रीम सिटी निवासी विकास (पिता राजेंद्र सिंह सोलंकी) ने अपने घर में यह कदम उठाया।

परिजनों के मुताबिक, सोमवार रात करीब 11 बजे विकास को फंदे पर लटका देखा गया। तत्काल उसे नीचे उतारकर अस्पताल ले जाया गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। पुलिस को मौके पर कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है, लेकिन विकास के मोबाइल स्टेटस में आखिरी बार “बाय-बाय” लिखा हुआ था, जिससे अंदेशा जताया जा रहा है कि यह कदम सोच-समझकर उठाया गया था।

विकास पत्रकार होने के साथ-साथ कंस्ट्रक्शन के क्षेत्र में भी सक्रिय था। उसकी शादी महू की रहने वाली एक युवती से हुई थी और वह दो बेटों और एक बेटी का पिता था। प्रारंभिक जांच में पुलिस को आशंका है कि घरेलू विवाद के चलते उसने यह आत्मघाती कदम उठाया होगा।

पुलिस मामले की जांच कर रही है और यह भी पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि क्या विकास ने आत्महत्या से पहले किसी को कोई मैसेज या सुसाइड नोट छोड़ा था।

गौरतलब है कि बीते तीन दिनों में मीडियाकर्मियों की आत्महत्या का यह दूसरा मामला है, जिससे पत्रकारिता जगत में शोक की लहर है।

इस खबर में भी विकास सोलंकी का जिक्र है- पढ़ें

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन