Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

बिहार

दैनिक जागरण के विनय के निधन का पता किया तो बताने वाले कांप रहे थे!

मधुरेश सिंह-

इतनी भी क्या जल्दी थी विनय … अब ये दोनों नहीं हैं। 6 जनवरी 2017 को ख्यात अभिनेता ओम पुरी जी चले गए। और अब एक दिन पहले विनय।

विनय यानी विनय कुमार मिश्रा। ‘दैनिक जागरण’ के पत्रकार। कहने को उनकी डेटलाइन ‘बोधगया’ थी मगर हर स्तर पर उनका कैनवास बहुत बड़ा था। यह तस्वीर इसी का एक उदाहरण है, जब वे ओम पुरी जी को बोधगया/गयाजी के बारे में बता रहे हैं।

सूर्य प्रताप सिंह जी के फेसबुक पोस्ट से विनय के नहीं रहने की जानकारी मिली, तो कमल भैया (कमल नयन जी) को फोन किया। वे सब विनय को हमेशा के लिए विदा कर घाट से लौटे ही थे। बताने में बकबका गए। उनकी आवाज कांप रही थी। मैं, उनकी रुलाई सुन नहीं पाऊं, इसलिए उन्होंने फोन ही काट दिया। विनय सड़क दुर्घटना में बुरी तरह घायल हुए। फिर सबको छोड़कर चले गए।

विनय से मेरा वास्ता पिछले 22 वर्षों से था। गजब के थे। हमेशा बहुत चार्ज। ‘न’ तो उनकी डिक्शनरी में था ही नहीं।

उनका बहुत छोटा परिवार है। दो बड़े हो रहे बच्चे हैं। भगवान इन सब पर कृपा करें।

और कुछ लिखा नहीं जा रहा। समझ में नहीं आ रहा। 22 वर्षों का वास्ता कम नहीं होता। इस दौरान के बहुत सारे सीन एकसाथ सामने आ रहे हैं। एक-दूसरे से टकरा जा रहे हैं।

मूल खबर…

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन