Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

विनोद जगदाले को TV9 में मिली ये भूमिका, NDTV की डिप्टी एडिटर बनीं श्रेया सिन्हा

वरिष्ठ टीवी पत्रकार विनोद जगदाले ने देश के प्रमुख मीडिया समूह TV9 Network के साथ अपनी नई पारी की शुरुआत की है। उन्होंने समूह के हिंदी न्यूज चैनल TV9 Bharatvarsh में एसोसिएट एडिटर के पद पर जॉइन किया है। वह मुंबई से अपनी जिम्मेदारियां संभालेंगे।

विनोद जगदाले ने खुद सोशल मीडिया के जरिए अपनी नई नियुक्ति की जानकारी साझा की। इससे पहले वह करीब डेढ़ दशक से अधिक समय तक मुंबई में हिंदी न्यूज चैनल News24 से जुड़े रहे, जहां उन्होंने ब्यूरो चीफ और असिस्टेंट एडिटर जैसे अहम पदों पर काम किया।

विनोद जगदाले को टीवी पत्रकारिता में दो दशक से ज्यादा का अनुभव है। अपने करियर में वह Zee News और Maharashtra Times जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ भी काम कर चुके हैं।


उधर, NDTV ने भी अपनी संपादकीय टीम को मजबूत करते हुए श्रेया सिन्हा को डिप्टी एडिटर नियुक्त किया है। श्रेया सिन्हा इससे पहले India Today के साथ जुड़ी थीं, जहां उन्होंने करीब एक साल तक एसोसिएट एडिटर के रूप में काम किया।

श्रेया सिन्हा के पास पत्रकारिता का दस साल से अधिक का अनुभव है और उन्होंने डिजिटल व टीवी दोनों प्लेटफॉर्म्स पर काम किया है। न्यूज की प्राथमिकता तय करने और बड़े मुद्दों को प्रभावी तरीके से पेश करने में उनकी अच्छी पकड़ मानी जाती है।

इससे पहले वह ABP News और ANI जैसे बड़े न्यूज संगठनों का भी हिस्सा रह चुकी हैं।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन