Breaking. BJP General Secretary Vinod Tawde was caught red-handed distributing money to party workers & voters by Bahujan Vikas Aghadi at Vasai Virar, Mumbai. Tawade was caught with Rs 5 Cr hard cash in hotel & in police security, he reportedly caught distributing the money.
मुंबई | मुंबई के होटल में भाजपा के जनरल सेक्रेटरी विनोद तावड़े को लेकर ताजी सूचना यह है कि उनपर मुकदमा दर्ज किया गया है. तावड़े पर एक होटल में बैग में पांच करोड़ रखकर बांटने का आरोप लगा है.
इसी कड़ी में दूसरी सूचना शिंदे गुट के एक नेता जयंत साठे के कमरे से दो करोड़ नकद पाए जाने की भी है. लुटयंस मीडिया नामक हैंडल के ट्वीट को देखिए (ऊपर). बहरहाल, तावड़े व दो अन्य उम्मीदवारों के खिलाफ तीन एफआईआर दर्ज कराई गई हैं.
मुकदमे की डिटेल देखिए और उसके बाद सोशल मीडिया पर आई प्रतिक्रियाएं व वीडियो…

सोहित मिश्रा-
मुंबई से सटे नालासोपारा के एक होटल में बहुजन विकास आघाड़ी के नेताओं ने बीजेपी जनरल सेक्रेटरी विनोद तावड़े को पिछले ढाई घंटे से एक होटल में बिठाकर रखा है. आरोप है कि तावड़े यहां पैसे बंटने आए थे, लोगों को बुलाकर पैसे दिए जा रहे थे. कुछ लिफाफों से पैसे निकालकर उसे मीडिया के सामने दिखाया भी गया. इसके साथ ही डायरी भी मिली है. ढाई घंटों से यह ड्रामा चल रहा है, कार्यकर्ता, नेता, पुलिस सभी मौजूद हैं, बस चुनाव आयोग के अधिकारी गायब हैं. पैसा फेक तमाशा देख!
वैसे तावड़े को मुख्यमंत्री बनाए जाने की बात की जा रही थी.. केंद्रीय नेताओं के साथ RSS के करीबी बन रहे विनोद तावड़े को क्या बीजेपी के ही नेताओं ने तो नहीं फंसाया? Link में वीडियो देखें..
https://twitter.com/sohitmishra99/status/1858790285884670414
अनिल यादव-
महाराष्ट्र में कल वोटिंग है, BJP के बड़े नेता विनोद तावड़े पालघर में पांच करोड़ रुपए नगद लेकर बैठे हैं, और वोटर्स को बांट रहे हैं.
बहुजन विकास आघाड़ी के कार्यकर्ता होटल में पहुंच गए, हंगामा काट दिया.
BJP किसी भी कीमत पर महाराष्ट्र को जीतना चाहती है, इस काम में गुजराती सेठ ने अपना खजाना खोल दिया है, क्योंकि सेठ के अरबों रूपए के प्रोजेक्ट्स मुंबई और महाराष्ट्र में लगे हुए हैं, काश चुनाव आयोग को ये सब दिख पाता.
इस मामले में पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने जांच और कार्रवाई की मांग की है. सुनें…
रविंद्र सिंह शेरोन-
बीजेपी नेता विनोद तावड़े मुख्यमंत्री के दावेदार थे। एक होटल में करोड़ों रुपए के साथ पकड़े गए। लोग बोल रहे है चुनाव में पैसे बांटने आए थे।
किसी बीजेपी नेता ने ही शिकायत कर के कांटा निकाल दिया। चुनाव से पहले ही बना दिया मुख्यमंत्री।
इस मामले में राहुल गांधी और पत्रकार राजदीप सरदेसाई ने अपने ट्वीट में क्या कुछ लिखा है, नीचे Link पर देखिए…
https://twitter.com/RahulGandhi/status/1858828116375847017?t=EKMNVB0AJTz2Y8lF9G3Y5w&s=08
https://twitter.com/sardesairajdeep/status/1858795489375744237?t=POYt_Au66MM78HMXaLRpbA&s=08
कृष्ण कांत-
विनोद तावड़े के बाद जयंत साठे! इतना लूट लिया है करोड़ों करोड़ बह रहा है नासिक में एक होटल में शिंदे गुट के नेता जयंत साठे के कमरे से 2 करोड़ रुपये से भरा बैग बरामद



