Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

लॉ रिपोर्टर विप्लव अवस्थी इस कंपनी में वाइस प्रेसीडेंट बने!

आपको बड़े हर्ष के साथ सूचित करना चाहता हूं कि अपने जीवन की नई पारी LegalTech Media Pvt. Ltd. में बतौर को-फॉउडर और वाइस प्रेसिडेंट से की है। इस कंपनी के निर्माण की सोच साल 2019 में पड़ी थी। न्यूज वर्ल्ड इंडिया से इस्तीफा देकर मैंने Legal Reporter नाम का यू- ट्यूब चैनल खोला था जिसमें लीगल से संबंधित खबरें, वार्तालाप, सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ वकीलों के इंटरव्यू शामिल थे।

3 साल की निरंतर सफलता के बाद श्री मनोज रस्तोगी, वरिष्ठ पत्रकार और पूर्व मीडिया सलाहकार, पूर्व राष्ट्रपति प्रतिभा देवी सिंह पाटिल और दिल्ली के एक बड़े व्यावसायिक ने लीगल रिपोर्टर के आकार को बढ़ाने का फैसला लेते हुए लीगल टेक मीडिया प्राईवेट लिमिटेड का गठन किया। इस कंपनी के अंदर लीगल सर्विस एप, लीगल मैगजीन, लीगल डिजिटल चैनल के लांच की तैयारियां की जा रही है।

इससे पहले एस 1, न्यूज एक्सप्रैस, सीएनईबी, यूएनआई, समाचार प्लस, न्यूज वर्ल्ड इंडिया में बतौर लीगल रिपोर्टर कार्य करने का अवसर प्राप्त हुआ। इस दौरान स्वर्गीय आलोक तोमर, राहुल देव, मुकेश कुमार, स्वर्गीय पंकज शुक्ला जैसे पत्रकारों के साथ पत्रकारिता करने का अवसर प्राप्त हुआ। साल 2005 से पत्रकारिता की शुरुवात निचली अदालत की रिपोर्टिंग से हुई थी, फिर विभिन्न संस्थानों के लिए सुप्रीम कोर्ट की रिपोर्टिंग की। सुप्रीम कोर्ट द्वारा मान्यता प्राप्त लीगल रिपोर्टर भी बना।

यूट्यूब चैनल लीगल रिपोर्टर में Legal Legends प्रोग्राम के माध्यम से सुप्रीम कोर्ट और हाईकोर्ट से मान्यता प्राप्त सीनियर एडवोकेटस जैसे विकास सिंह, के टी एस तुलसी, विवेक तन्खा, सलमान खुर्शीद, अमन लेखी, आर एस सूरी, पी एच फुलका जैसे विद्वान 100 सीनियर वकीलों के साथ उनके वकालत के अनुभवों को साझा करने का मौका मिला। इस दौरान देश भर से कानूनी मदद के लिए लाखों फोन कॉल्स को जवाब भी दिया।

पत्रकारिता के छात्रों को लीगल रिपोर्टिंग भी पढ़ाई, जिसमें जामिया मिलिया इस्लामिया यूनिवर्सिटी, इन्द्रप्रस्थ कॉलेज, गलगोटिया कॉलेज शामिल हैं।

मेरा जन्म कानपुर नगर का है जहां के क्राइस्टचर्च कॉलेज से बीएससी और डीएवी लॉ कॉलेज से लॉ की पढ़ाई पूरी की। दिल्ली के अरविन्दो इन्सिट्यूट से पत्रकारिता का कोर्स किया।

धन्यवाद।

विप्लव अवस्थी
वाइस प्रेसीडेंट,
लीगलटेक मीडिया प्रा.लि.
Mob. 9711383973

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन