Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

विशाल आनंद बने वरिष्ठ उपाध्यक्ष, गोपाल गिरि की नई पारी, भीमशंकर साहू सम्मानित

पत्रकार संगठन नेशनल यूनियन आफ जर्नलिस्टस (इंडिया) हिमाचल इकाई ने संगठन का विस्तार करते हुए कुछ नई नियुक्तियां की है। इसमें चंबा के वरिष्ठ पत्रकार विशाल आनंद, शिमला के वरिष्ठ पत्रकार अनिल हैडली, धर्मशाला के अशोक महाजन, मंडी के रितेश चौहान व कुल्लू के दविंद्र ठाकुर को वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर तैनात किया है।

इसके अलावा शिमला के दिनेश अग्रवाल को प्रदेश सह-सचिव व जगमोहन शर्मा को प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया है। प्रदेश महामंत्री रुप किशोर व प्रवक्ता श्याम लाल पुंडीर ने बताया कि यह सारी नियुक्तियां प्रदेशाध्यक्ष रणेश राणा की अध्यक्षता में शिमला में हुई कोर कमेटी बैठक के दौरान की गई।

गोपाल गिरि R9 चैनल के लिए लखीमपुर जिले की कमान संभालेंगे. अमिताभ अग्निहोत्री के संपादकत्व में चल रहे R9 उत्तर प्रदेश उत्तराखण्ड रीजनल चैनल से जुड़ने वाले गोपाल इससे पहले नेशनल वायस, ईटीवी भारत समेत कई संस्थानों में सेवाएं दे चुके हैं.

आंचलिक पत्रकारिता में बेहतर काम को प्रोत्साहित करने के लिए स्थापित भुवन भूषण देवलिया स्मृति राज्य स्तरीय पत्रकारिता सम्मान अलंकरण इस वर्ष महाकौशल अंचल के डिण्डौरी जिले के युवा पत्रकार भीमशंकर साहू को दिया गया।

भीमशंकर माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय के 2016 बैच के एमजेएमसी हैं। रायपुर में दैनिक भास्कर से करियर की शुरुआत करने के बाद उन्होंने राज्य या देश की राजधानी में करियर बनाने की बजाय अपने जिले में पत्रकारिता करने का फैसला किया ताकि जन हित की पत्रकारिता कायम रहे। वे वर्तमान में ईटीवी भारत के संवाददाता हैं।

देवलिया जी ने भी राजधानियों का मोह करने के बजाए आंचलिक पत्रकारिता को ही आजीवन अपनाए रखा। अलबत्ता उनके शिष्य पत्रकारिता में प्रदेश से राष्ट्रीय स्तर पर भी पत्रकारिता में स्थापित हैं।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन