Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

पत्रकार विश्व गौरव ने हिंदुस्तान डिजिटल के साथ नई पारी की शुरुआत की

पत्रकार विश्व गौरव ने हिंदुस्तान टाइम्स डिजिटल के साथ नई पारी की शुरुआत की है। इससे पहले विश्व गौरव नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में काम कर रहे थे। एनबीटी ऑनलाइन में विश्व गौरव के पास उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर की स्ट्रिंगर्स टीम मैनेज करने की जिम्मेदारी थी।

एनबीटी ऑनलाइन में अपने करियर के दौरान विश्व गौरव ने कई एक्सक्लूसिव स्टोरीज कीं। इनमें से ऑपरेशन भूख, सिस्टम के दीमक और आत्मनिर्भर सीरीज को ऑडियंस का काफी प्यार मिला। विश्व गौरव ने बंगाल विधानसभा चुनाव के दौरान भी कई स्पेशल स्टोरीज और इंटरव्यूज किए। डिजिटल मीडिया में काम करने के साथ ग्राउंड जीरो से स्टोरीज करने में विश्व गौरव की विशेशज्ञता रही है।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक, विश्व गौरव एचटी डिजिटल के लाइव हिंदुस्तान डाट काम में वीडियो कोआर्डिनेशन के साथ मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान के स्ट्रिंगर्स की खबरों पर काम करेंगे।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन