Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

Media Job

जागरण वाले भी फैक्ट चेक का धंधा करेंगे, वर्करों की जरूरत, करें अप्लाई

तुम्ही ने दर्द दिया, तुम्ही दवा दोगे. दैनिक जागरण वालों ने पहले तो जमकर फेक न्यूज फैलाया. रस्सी को सांप बताया. धर्म जाति का झगड़ा लगाया. पैसे लेकर पेड न्यूज छापे. हारते हुए को जीतता हुआ बताया.

अब वे फैक्ट चेक व फेक न्यूज चेक करने का भी धंधा करेंगे. वे पाठकों को बताएंगे कि कौन सी खबर सही है और कौन सी गलत. वैसे, वे अपने अखबार और वेबसाइट में केवल सही सही खबर ही छापा करें तो पाठकों पर बहुत बड़ा उपकार करेंगे.

खैर, धंधा तो धंधा है. हर नए दौर में नया धंधा नए रूप में सामने आता है. सोशल मीडिया पर खबरों की बाढ़ के चलते सही व गलत में फर्क करना मुश्किल हो जाता है. इसलिए फैक्ट चेक व फेक न्यूज चेक का धंधा उभरा. कई कंपनियां इस फील्ड में काम कर रहीं. अब दैनिक जागरण भी हाथ आजमाएगा.

इसके लिए जागरण वालों ने विश्वासन्यूज डाट काम नाम से वेबसाइट बनाई है. फैक्ट चेक का काम करने वाले पत्रकारों की जरूरत दैनिक जागरण को है. इसलिए इन्होंने एक विज्ञापन प्रकाशित किया है.

देखें और अगर आप सक्षम हों तो अप्लाई करें-

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन