Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

टीवी

व्यापमं घोटाला कवर करने गए आजतक के स्पेशल करेस्पांडेंट और एसआईटी हेड अक्षय सिंह की झाबुआ में लाश मिली

मध्य प्रदेश के कुख्यात व्यापमं घोटाले को कवर करने गए आजतक न्यूज चैनल के स्पेशल करेस्पांडेंट अक्षय सिंह की झाबुआ में मौत हो गई है. आशंका जताई जा रही है कि व्यापमं घोटाले के उन बड़े आरोपियों ने अक्षय को ठिकाने लगाया है जो इस घोटाले से जुड़े अब तक दर्जनों लोगों को निपटा चुके हैं. सूत्रों के मुताबिक अक्षय के हाथ व्यापमं घोटाले की ढेर सारी बातें हाथ लग गई थीं और वह पीड़ित परिवारों के इंटरव्यू कर रहे थे. कहा जा रहा है कि उन्हें खाने में जहर देकर मारा गया है. बेहद हट्टे कट्टे मजबूत कद काठी वाले अक्षय सिंह आजतक में करीब चार पांच वर्षों से कार्यरत थे.

दीपक शर्मा के आजतक से हटने के बाद स्पेशल इनवेस्टीगेशन टीम यानि एसआईटी की कमान अक्षय को सौंप दी गई. मध्य प्रदेश के व्यापमं घोटाले की पड़ताल का काम करने के लिए अक्षय भोपाल गए और वहां से कई जिलों की यात्रा करते झाबुआ पहुंचे थे. अक्षय की मौत की जांच चल रही है लेकिन सूत्रों का कहना है कि मध्य प्रदेश की भाजपा सरकार पर कलंक की तरह चस्पा व्यापमं घोटाले में मारे गए दर्जनों लोगों में अब एक तेजतर्रार पत्रकार भी शुमार हो गया है जो इस घोटाले की सारी परतें खोलने पर आमादा था. अक्षय की मौत से टीवी टुडे ग्रुप में सारे मीडियाकर्मी स्तब्ध हैं.

जिसे भी व्यापामं घोटाले को कवर कर रहे आजतक के पत्रकार अक्षय के मारे जाने की खबर मिल रही है, वह ढेर सारे सवालों को लिए हुए स्तब्ध होकर भाजपा की केंद्र और राज्य सरकारों की तरफ उंगलियां उठा रहा है. लोग कहने लगे हैं कि इस घोटाले के असली चरित्रों का चेहरा सामने ना आने देने के लिए मौतों का जो बेहद सनसनीखेज सिलसिला चल रहा है, वह न जाने कितनी और जानों को लेकर बंद होगा. व्यापमं घोटाले को अपनी प्रकृति और हत्याओं को लेकर अब तक का सबसे दुर्दांत घोटाला माना जा रहा है. आजतक न्यूज चैनल अपनी स्क्रीन पर अपने पत्रकार की मौत की खबर को प्रमुखता से चला रहा है. पत्रकार के मारे जाने के बाद अब पूरा देश नरेंद्र मोदी और शिवराज सिंह चौहान से व्यापमं घोटाले में हो रही मौतों को लेकर साधी गई चुप्पी व इस घोटाले के असली ‘खलनायकों’ को बचाने की कवायद को लेकर सवालिया निशान में उंगली उठाने लगा है.

इसे पूरे प्रकरण पर भड़ास के संपादक यशवंत सिंह की त्वरित टिप्पणी पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें: http://goo.gl/JLqmQH

Local News Community
1 Comment

1 Comment

  1. reporter

    July 4, 2015 at 2:47 pm

    sudhaarey : akshay 5 saal se zee me aur lagbhag 7 maheeno se Aaj tak me thhey.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन