Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सुख-दुख

शिब्ली कॉलेज के प्राचार्य ने पत्रकार वसीम अकरम को भेजा 50 लाख का लीगल नोटिस

अरविंद कुमार सिंह-

एक पत्रकार साथी Cib India News के वसीम अकरम (Wasim Akram) को शिब्ली कालेज के भ्रष्ट, कदाचारी, प्राचार्य ने 50 लाख की ‘लीगल नोटिस’ भेजी है, ठीक-ठीक उसी तरह से जैसे कुछ दिन पहले जनादेश टुडे, अमर उजाला, यूथ इंडिया और शशांक शेखर सिंह पुष्कर को भेजा था। खबर से बौखलाकर ऐसी गलतियां लोग बार-बार करते हैं।

इसको देखकर कुछ लोग खुश भी होते हैं, चलो बढिया हुआ, बहुत उड रहे थे’। इन परिस्थितयों में वहीं खुश हो सकता है,जिसे पत्रकारिता का..’प’.. भी नही मालूम होता है। जिसे कभी दस रुपए की भी नोटिस भेजने लायक कोई नहीं समझता। लेकिन दूसरी तरफ हम तो नोटिस को पत्रकारिता का ईनाम मानते हैं।

पहली नोटिस जिन आधारों पर प्राचार्य ने हमें भेजी थी, कुछ ही दिनों बाद वे सभी आधार सत्य साबित हुएं। शिब्ली में सहायक प्रोफेसर नियुक्तियों में भाई-भतीजावाद और अपने सगे रिश्तेदारों की जमकर नियम विरुद्ध नियुक्तियां हुईं। प्राचार्य के सगे भाई और बहनोई की नियुक्ति हुई। मैनेजमेंट कमेटी के सदस्य और प्राचार्य के सगे मामा अब्दुल कवी के होने वाली बहु हेरा रिजवान की नियुक्ति हुई। लेकिन हमें जो नोटिस भेजी गई, उसमे कहा गया कि हेरा रिजवान होने वाली बहु नही हैं।

और पता चला कि कुछ महिने पहले हेरा रिजवान प्राचार्य के मामा की बहु बन गई। यानि हमने अपनी खबर में जो दावा किया था, वह सत्य हो गया। यानि हमारे लगभग सभी दावे सत्य साबित हुए। सच कहें तो करोडों की नोटिस अब हम भेज सकते हैं, इस अवसरवादी प्राचार्य के विरुद्ध। वैसे हाईकोर्ट में यह लडाई हम लड रहें हैं। और प्राचार्य सहित अन्य अपनी जवाबदेही से भाग रहें हैं, लेकिन कबतक?

हम सीआईबी इंडिया के साथ हैं। क्या आप भी इस इंसाफ की लड़ाई में साथ हैं।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन