Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आयोजन

WAVES 2025: पहलगाम में कुछ हुआ था क्या? मुंबई में मीडिया महोत्सव मना रही सरकार की संवेदनहीनता पर उठे सवाल

मुंबई/पहलगाम: एक तरफ जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हालिया हादसे में दो दर्जन से ज्यादा श्रद्धालुओं की मौत से पूरे देश में शोक की लहर है, वहीं दूसरी तरफ मुंबई में WAVES 2025 जैसे भव्य आयोजन का जश्न पूरे शबाब पर है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस वैश्विक समिट का उद्घाटन किया, जबकि पहलगाम हादसे पर केंद्र सरकार की चुप्पी और शोक प्रकट करने में देरी ने सवालों को जन्म दे दिया है।

पहलगाम में जो हुआ, वह महज एक दुर्घटना नहीं — वह व्यवस्थागत लापरवाही का परिणाम था। मृतकों के परिजन अभी तक मुआवज़ा और सहायता का इंतजार कर रहे हैं। लेकिन इस त्रासदी के चंद घंटों बाद ही मुंबई में सरकार की अगुवाई में चमचमाते होर्डिंग्स, इंटरनेशनल सीईओ मीटिंग्स और मीडिया समिट की तस्वीरें आम लोगों को विचलित कर रही हैं।

WAVES 2025 को ‘दावोस ऑफ ग्लोबल एंटरटेनमेंट’ कहा जा रहा है। मुंबई के जियो वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर में आज एक मई से चार मई तक यह आयोजन लेगा। मगर जब देश के ही नागरिक अपनों को खोकर सिसक रहे हों, तब यह ग्लैमर और ग्लोरी कुछ वर्गों को “संवेदनहीनता की पराकाष्ठा” नज़र आ रही है।

सोशल मीडिया पर कई यूज़र्स ने पूछा है — “क्या मौतें अब इतने मामूली हो गई हैं कि सरकार दो मिनट का मौन भी ज़रूरी नहीं समझती?” “पहलगाम के आंसू सूखे नहीं, और मुंबई में तालियां बज रही हैं?”

मीडिया विशेषज्ञों का मानना है कि सरकार को अपनी ‘ग्लोबल ब्रांडिंग’ और ‘सॉफ्ट पावर’ की मुहिम से पहले देश के जमीनी हालात की परवाह करनी चाहिए। जब देश का एक हिस्सा मातम में डूबा हो, तो बाकी हिस्सों की चकाचौंध लोगों को चुभने लगती है।


WAVES 2025: मुंबई से विश्व मीडिया में भारत की दावेदारी का बिगुल

मुंबई: भारत ने वैश्विक मीडिया, मनोरंजन और डिजिटल नवाचार के क्षेत्र में नेतृत्व का दावा ठोकते हुए आज मुंबई में वर्ल्ड ऑडियो विजुअल एंड एंटरटेनमेंट समिट (WAVES 2025) का भव्य शुभारंभ किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस चार दिवसीय आयोजन का उद्घाटन किया, जिसे ‘वैश्विक मनोरंजन का दावोस’ कहा जा रहा है।

WAVES 2025 का मकसद भारत की रचनात्मक क्षमता को प्रदर्शित करना, सीमा पार साझेदारियों को बढ़ावा देना और देश को मीडिया क्रांति का अगला केंद्र बनाना है। प्रधानमंत्री कार्यालय ने इसे “अपने तरह की पहली पहल” बताया है।

वैश्विक मंच पर भारतीय कंटेंट की धमक

“क्रिएटर्स को जोड़ना, देशों को जोड़ना” थीम पर आधारित इस समिट में 90 से अधिक देशों से 10,000 से ज्यादा प्रतिनिधि, 1,000 से अधिक क्रिएटर्स, 300 कंपनियां और 350 से ज्यादा स्टार्टअप्स शामिल हो रहे हैं। कुल 42 प्लेनरी सेशन, 39 ब्रेकआउट डिस्कशन और 32 मास्टरक्लासेस में ब्रॉडकास्टिंग, फिल्म, एवीजीसी-एक्सआर और डिजिटल इनोवेशन जैसे विषयों पर मंथन होगा।

पहले दिन का मुख्य आकर्षण प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में आयोजित सीईओ राउंडटेबल है, जिसमें वैश्विक मीडिया, टेक, गेमिंग और विज्ञापन जगत की दिग्गज हस्तियां भाग ले रही हैं।

शामिल प्रमुख नामों में हैं:

  • मुकेश अंबानी (रिलायंस)
  • हीरोकी तोतोकी (सोनी ग्रुप)
  • शांतनु नारायण (एडोबी)
  • मार्क रीड (डब्ल्यूपीपी)
  • एडम मोसेरी (इंस्टाग्राम)
  • नील मोहन (यूट्यूब)
  • आदर पूनावाला (सीरम इंस्टिट्यूट)
  • शाहरुख खान (अभिनेता व उद्यमी)
  • सीन सोन (क्राफ्टन)
  • फैसल बिन बंदर अल सऊद (सऊदी ईस्पोर्ट्स फेडरेशन)
  • संजीव गोयनका (आरपी-एसजी ग्रुप)
  • रूस से दो वरिष्ठ सीईओ
  • मोहम्मद अल-हार्थी (सऊदी ब्रॉडकास्टिंग अथॉरिटी)

इनमें से चार दिग्गज — नारायण, मोसेरी, मोहन और तोतोकी — प्रधानमंत्री मोदी से अलग से मुलाकात भी करेंगे। बातचीत का केंद्र भारत की कंटेंट इकॉनमी, नीतिगत ढांचे और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस में संभावनाओं पर होगा।

AI, डिप्लोमेसी और सॉफ्ट पावर की नई दिशा

दूसरे दिन ‘ग्लोबल मीडिया डायलॉग’ का आयोजन होगा, जिसकी सह-अध्यक्षता विदेश मंत्री एस. जयशंकर और सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव करेंगे। इसमें 30 से अधिक देशों के मंत्री भाग लेंगे। सम्मेलन के अंत में ‘WAVES डिक्लेरेशन’ जारी होगा, जो मीडिया में सतत विकास और अंतरराष्ट्रीय सहयोग की दिशा तय करेगा।

इस समिट के लिए इंडिया टुडे ग्रुप को आधिकारिक एआई पार्टनर बनाया गया है। समूह ने एक एआई-निर्मित एंथम भी लॉन्च किया है, जिसे सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने अपने सोशल मीडिया चैनलों पर साझा किया।

इस बीच TV9 नेटवर्क की ओर से ‘News9 Global Summit: WAVES Edition’ नाम से 90 मिनट का विशेष शो आयोजित किया जाएगा, जिसमें भारत की सांस्कृतिक शक्ति, निवेश क्षमताएं और कहानियों की संभावनाओं को विश्व मंच पर रखा जाएगा।

नेटफ्लिक्स ने समिट में एक ‘एक्सपीरियंसियल पवेलियन’ भी लॉन्च किया है, जिसमें उसकी लोकप्रिय स्टोरी वर्ल्ड्स को प्रदर्शित किया गया है। शनिवार को कंपनी के को-सीईओ टेड सारानडॉस विशेष सत्र में हिस्सा लेंगे। नेटफ्लिक्स इंडिया के अधिकारी भी कई पैनलों में शामिल होंगे, जिनमें दर्शक रुझान, क्रिएटर प्रभाव और एआई पर्सनलाइजेशन पर चर्चा होगी।

अन्य प्रमुख आकर्षणों में ‘भारत पवेलियन’ शामिल है, जिसका थीम है “कला से कोड तक”, और ‘क्रिप्टोस्पीयर पवेलियन’, जो डिजिटल मीडिया के विकास को दर्शाता है। Create in India Challenge में 85,000 से अधिक प्रतिभागी, जिनमें 1,100 अंतरराष्ट्रीय प्रविष्टियां हैं, अपनी रचनात्मकता का परिचय दे रहे हैं।

जियो वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर में आयोजित इस समिट के साथ भारत ने स्पष्ट कर दिया है कि अब वह केवल वैश्विक मीडिया वार्तालाप का हिस्सा नहीं, बल्कि उसका नेतृत्व करना चाहता है।


खुशदीप सहगल-

पूरा देश इंतज़ार कर रहा है पाकिस्तान को क़रारा सबक़ सिखाने वाला एक्शन कब शुरू होगा…क्या एक्शन लेना है, कब लेना है, क्या रणनीति रहेगी, ये सब हमारे देश की शान हमारी सेना तय करेगी… प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने इस मामले में सेना को खुली छूट दी है…हर भारतीय नागरिक को पक्का यक़ीन है हमारी पराक्रमी सेना पाकिस्तान और उसकी शह पर पल रहे आतंकियों को ऐसा दंड देगी कि वो ज़िंदगी भर नहीं भूलेंगे…

1 मई 2025 को पहलगाम हमले को बीते एक हफ्ते से एक दिन ही ऊपर होगा…

चलिए अब ज़रा देश की मायानगरी यानि मुंबई चलते हैं…महानगर इस वक़्त वर्ल्ड ऑडियो वीडियो एंटरटेनमेंट समिट (Waves 2025) के पोस्टर्स से पटा पड़ा है…यानि मनोरंजन का ये बहुत बड़ा समिट मुंबई में मुकेश अंबानी के जियो वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर में 1 से 4 मई तक होने जा रहा है…केंद्र और महाराष्ट्र राज्य सरकार की ओर से संयुक्त रूप से इस कार्यक्रम का आयोजन होगा…1 मई को दोपहर सवा 12 बजे समिट शुरू होगा…इस चार दिवसीय कार्यक्रम का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे…महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडणवीस भी इस मौके पर मौजूद रहेंगे…

Waves 2025 एक अंतरराष्ट्रीय शिखर सम्मेलन है जो मीडिया, मनोरंजन और टेक्नोलॉजी में इनोवेशन और आपसी सहयोग का जश्न मनाने के लिए समर्पित है… इसका उद्देश्य एनीमेशन, विजुअल इफेक्ट, गेमिंग और एक्सटेंडेड रियलिटी (XR) में भारत के बढ़ते वर्चस्व को उजागर करना है…

इस कार्यक्रम में अमिताभ बच्चन, रजनीकांत, चिरंजीवी, मोहनलाल, नागार्जुन अक्किनेनी, SS राजामौली, शाहरुख खान, अनिल कपूर, AR रहमान, अक्षय कुमार, आमिर खान, रणबीर कपूर, आलिया भट्ट, करण जौहर, विक्की कौशल, कृति सनोन, शाहिद कपूर, मिथुन चक्रवर्ती और हेमा मालिनी शामिल हो सकते हैं…

एक और ख़बर-

गायक अरिजीत सिंह ने पहलगाम आतंकी हमले के पीड़ितों के प्रति एकजुटता दिखाते हुए चेन्नई में 27 अप्रैल का अपना कॉन्सर्ट रद्द कर दिया…टिकट लेने वाले को पूरा रिफंड भी वापस कर दिया…

इससे पहले, संगीतकार और गायक अनिरुद्ध रविचंदर ने ऐलान किया था कि एक जून को उनके आगामी बेंगलुरु कॉन्सर्ट के लिए टिकट बिक्री स्थगित कर दी गई है…उन्होंने कहा ‘पहलगाम में हुई दुखद घटना ने हम सभी को झकझोर दिया है…हमारी प्रार्थनाएं और संवेदनाएं पीड़ितों और उनके परिवारों के लिए हैं…

अब मेरा सवाल…

पहलगाम हमले में 26 निर्दोष जानें जाने पर जब पूरा देश गमगीन है, अरिजीत और अनिरुद्ध रविचंद्रन अपने कंसर्ट रद्द और स्थगित कर सकते हैं तो क्या मुंबई में 1 से 4 जून तक होने वाले मनोरंजन के जमावड़े Waves 2025 को रद्द या स्थगित नहीं किया जा सकता?

Local News Community
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन